फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये थे बॉलीवुड के पहले तीन खान, पांच दशकों तक किया सिनेमा पर राज

Sat, 27 Feb 2021 05:14 PM IST
Amrin Hussain अमरीन हुसैन
Updated Sat, 27 Feb 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Feroz Khan Sanjay Khan and akbar khan were the first bollywood khans see how they ruled their era
फिरोज खान का परिवार - फोटो : Social media

बॉलीवुड में अगर हम खान की बात करें तो आपका सीधा ध्यान शाहरुख, सलमान और आमिर खान पर जाएगा। इसके अलावा सैफ अली खान को भी लोग इसमें शुमार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनसे पहले भी तीन खान थे जिन्होंने अपने समय में इंडस्ट्री पर राज किया? इतना ही नहीं दर्शकों के दिल और दिमाग में अपनी अमिट छवि भी छोड़ी। तो आज आपको इन्हीं से रुबरू करवाएंगे।

Feroz Khan Sanjay Khan and akbar khan were the first bollywood khans see how they ruled their era
संजय खान, अकबर खान, फिरोज खान - फोटो : Social media

जिन तीन खान की हम बात कर रहे हैं आपमें से कई लोगों ने इनकी फिल्में भी देखी होंगी। ये कोई और नहीं बल्कि संजय खान, फिरोज खान और अकबर खान थे। इन्हें बॉलीवुड के पहले खान ब्रदर्स के तौर पर जाना जाता है। ये कुल मिलाकर सात भाई- बहन थे। इनमें फिरोज खान सबसे बड़े भाई थे, जिन्होंने 5 दशकों तक अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

Feroz Khan Sanjay Khan and akbar khan were the first bollywood khans see how they ruled their era
सादिक अली खान, फातिमा बेगम - फोटो : Social media

फिरोज का जन्म 25 सितंबर 1939 को बैंगलोर में हुआ था। अपने भाई-बहनों संजय खान, समीर खान, शाहरुख अली खान, अकबर खान, दिलशाद बीबी और खुर्शीद शहनावर में फिरोज सबसे बड़े थे। संजय का जन्म भी बैंगलोर में 3 जनवरी 1941 को हुआ था। अकबर खान 7 जुलाई 1949 में पैदा हुए थे। उनके पिता सादिक अली खान काफी सम्पन्न थे। पिता पठान थे जबकि मां ईरानी। मां फातिमा बेगम बच्चों को खूब लाड़ प्यार से पालती थीं। कुल मिलाकर सातों भाई-बहन के बचपन के दिन बड़े खुशगवार गुजरे। लेकिन एक दिन अचानक उनके पिता सादिक अली चल बसे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Feroz Khan Sanjay Khan and akbar khan were the first bollywood khans see how they ruled their era
फिरोज खान - फोटो : Social media

घर का सबसे बड़ा बेटा होने की वजह से परिवार चलाने की सारी जिम्मेदारी फिरोज के कंधों पर आ पड़ी। वे पढ़ाई छोड़कर काम की तलाश में निकल पड़े। छोटे-मोेटे काम करने के बाद उन्होंने किसी की सलाह पर फिल्मों में किस्मत आजमाने की सोची। शुरुआत में बी ग्रेड फिल्मों के लिए भी हामी भरनी पड़ी। लेकिन वक्त के साथ उनकी किस्मत पलटी।

विज्ञापन
Feroz Khan Sanjay Khan and akbar khan were the first bollywood khans see how they ruled their era
फिरोज खान - फोटो : Social media

फिरोज खान ने फिल्मों में लंबी पारी खेली। वे अपनी खास शैली, अलग अंदाज और किरदारों के लिए जाने जाते रहे। वो हैंडसम हीरो तो कभी खूंखार विलेन के रोल में अपने अभिनय का लोहा मनवाते रहे। दोनों ही चरित्रों में फिरोज खान जान डाल देते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed