फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Alpha Actress Sharvari Drops Monday Motivation Indulging In Intense Barbell Row Workout

Sharvari: शाश्वरी वाघ ने फैंस को किया मोटिवेट, सोशल मीडिया पर साझा कीं वर्कआउट की तस्वीरें

Mon, 11 Nov 2024 02:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 11 Nov 2024 02:29 PM IST
सार

शारवरी अगले साल फिल्म 'एल्फा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में रहेंगी। इस फिल्म की तैयारियों में शारवरी अभी से जुटी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट करते हुए कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं। 
 

विज्ञापन
Film Alpha Actress Sharvari Drops Monday Motivation Indulging In Intense Barbell Row Workout
शारवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

शारवरी के बॉलीवुड करियर को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन वह ऐसी फिल्में और किरदार कर रही हैं जो बतौर कलाकार उन्हें चुनौती दें। उन्होंने 'मुंजया', 'महाराज' और 'वेदा' जैसी कुछ फिल्में कीं, जिसमें शानदार अभिनय किया। अब वह अगले साल आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'एल्फा' में नजर आएंगी। इस फिल्म को शिव रावेल निर्देशित कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक स्पॉय थ्रिलर होगी। इसमें आलिया और शारवरी के किरदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। यही कारण है कि वह अब अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट मोटिवेशन फैंस के साथ साझा किया। 

विज्ञापन

शारवरी की दिवाली खत्म एल्फा शुरू 
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शारवरी ने लिखा दिवाली खत्म,एल्फा शुरू। साथ ही उन्होंने मंडे मोटिवेशन का हैशटैग भी दिया। इसी कैप्शन के साथ शारवरी ने अपनी वर्कआउट की तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों में वह बहुत में वह बहुत मेहनत करती हुईं और पसीना बहाती हुईं नजर आईं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Film Alpha Actress Sharvari Drops Monday Motivation Indulging In Intense Barbell Row Workout
फिल्म 'मुंजया' - फोटो : सोशल मीडिया

मुंजया की सफलता से काफी खुश 
कुछ महीनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'मुंजया' में भी शारवरी का किरदार काफी अलग था। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई। इस फिल्म की सफलता से शारवरी काफी खुश हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'महाराज' और 'वेदा' में भी अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। आगे भी वह अलग तरह के किरदार करना चाहती हैं। 

विज्ञापन

सनी कौशल के साथ रिश्ता 
शारवरी और सनी कौशल के बीच एक खास रिश्ता है इस पर दोनों कुछ कहते नहीं हैं, लेकिन अकसर ही इनको साथ देखा जाता है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शारवरी और सनी को अकसर ही फैमिली फंक्शन और दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है। साथ ही वह विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को भी काफी पसंद करती हैं उनका काफी सम्मान करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed