{"_id":"9fb0925608fbd281c696af42be4f2550","slug":"film-industry-avoid-manyata-dutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: मान्यता का अपमान, माधुरी का गुस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा में: मान्यता का अपमान, माधुरी का गुस्सा
मुंबई ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म इंडस्ट्री के मान्यता दत्त के साथ बदले व्यवहार की है। इसके अलावा करीना कपूर के अजीब बयान को भी तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। माधुरी दीक्षित का मामला तो बिल्कुल अलग ही है।
विज्ञापन
*मान्यता दत्त समझ गई हैं कि पति संजय दत्त के बिना फिल्म इंडस्ट्री को लोग उन्हें कितनी तवज्जो देते हैं। पहले फिल्म ‘पुलिसगिरि’ के निर्माताओं ने उनके आग्रह को ठुकराया कि संजय के दोस्तों-परिजनों के लिए विशेष शो आयोजित किया जाए। अब ‘जंजीर’ के निर्माताओं ने भी यही किया है। समय-समय की बात है। देखना होगा कि संजय के जेल से आने के बाद मान्यता इन निर्माताओं से कैसा सलूक करेंगी।
विज्ञापन
*करीना कपूर खान ने कहा है कि वह नंबर वन की दौड़ में नहीं हैं। क्या वाकई ऐसा है? असल में शादी के बाद करीना की लोकप्रियता तेजी से गिरी है। पत्रिका एफएचएम की टॉप 100 सेक्सी सेलेब्रिटीज की सूची में 2012 में वह दूसरे नंबर पर थीं, अब आठवें स्थान पर खिसक गई हैं। ऐसे में करीना जानती हैं कि खुद को दौड़ से बाहर बताने में ही समझदारी है।
विज्ञापन
*राम चरन तेजा ने एक रियलिटी शो में संगीतकार विशाल-शेखर को ऐसी बात कह दी कि वे गुस्से से लाल-पीले हो गए। ‘जंजीर’ के प्रमोशन के दौरान शो में पहुंचे इस हीरो ने संगीतकारों से कहा कि चेन्नई एक्सप्रेस में उनका ‘लुंगी डांस’ गाना बहुत पसंद आया। असल में पूरी फिल्म का म्यूजिक तो विशाल-शेखर का है, मगर लुंगी डांस यो यो हनी सिंह का है। विशाल-शेखर का चेहरा देख तेजा का तेज निकल गया।
*यूं तो माधुरी दीक्षित नेने गुस्सा नहीं होतीं, लेकिन बुधवार को मुंबई एयर पोर्ट पर उन्हें खुद पर काबू रखना जरा मुश्किल हो गया था। दिन भर ‘झलक दिखला जा’ के सैट पर कड़ी मेहनत के बाद वह साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुईं, जहां फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स हो रहे हैं। एयर पोर्ट पर जिस तरह से माधुरी के आस-पास भीड़ लगी और कुछ लोग फिकरे कसने लगे, माधुरी का चेहरा तमतमा गया। लेकिन वे चुपचाप विमान में चली गईं।