सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Ashoke Pandit Pays Tribute To Late Actor Bharat Kapoor Says He Was Talented Actor And Great Human

‘कैमरे के सामने एक सरप्राइज थे’, अशोक पंडित ने दिवंगत अभिनेता भरत कपूर को किया याद; बताया शानदार इंसान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 28 Apr 2026 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Ashok Pandit Pays Tribute To Bharat Kapoor: फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दिवंगत अभिनेता भरत कपूर को श्रद्धांजलि दी। जानिए अशोक पंडित ने भरत कपूर को लेकर क्या कुछ कहा…

Filmmaker Ashoke Pandit Pays Tribute To Late Actor Bharat Kapoor Says He Was Talented Actor And Great Human
अशोक पंडित और भरत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर भरत कपूर के निधन से इंडस्ट्री शोक में डूबी है। तमाम सेलेब्स ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए अपने-अपने तरीके से याद किया। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी दिवंगत भरत कपूर याद करते हुए उन्हें एक प्रतिभाशाली अभिनेता बताया। अशोक पंडित ने कहा कि भरत कपूर में लंबी स्क्रिप्ट्स को याद करने की असाधारण क्षमता थी। 

Trending Videos

अभिनय के मामले में जादू कर देते थे
एएनआई से बात करते हुए अशोक पंडित ने भरत कपूर को एक शानदार अभिनेता और इंसान बताया। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के तौर पर उन्हें अपने डायलॉग्स भी बहुत अच्छे से याद रहते थे। उनका अभिनय भी शानदार था। मैंने उनके साथ फिल्म, थिएटर और टेलीविजन तीनों ही फॉर्मेट में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। वो काफी समय से बीमार भी थे। कैमरे के सामने वो सचमुच एक बहुत बड़ा सरप्राइज होते थे। वो शांत रहते थे और जब भी कैमरे के सामने होते थे, तो अपनी लाइन्स याद कर लेते थे। वो बड़े-बड़े 8-10 पन्ने याद कर लेते थे।

शांत स्वभाव का होने के कारण उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता था कि वो कोई निगेटिव कैरेक्टर निभाएंगे। उनका चेहरा बहुत सौम्य था, लेकिन जब वो मंच, सिनेमा या टेलीविजन पर आते थे, तो अभिनय के मामले में वे सचमुच जादू कर देते थे।

Filmmaker Ashoke Pandit Pays Tribute To Late Actor Bharat Kapoor Says He Was Talented Actor And Great Human
भरत कपूर - फोटो : एक्स

पिछले दो-तीन से अधिक बीमार थे भरत कपूर
भरत कपूर के साथ घनिष्ठ संबंध रखने वाले अभिनेता अवतार गिल ने बीते दिन एएनआई को अभिनेता के निधन की खबर की पुष्टि की। गिल ने कहा कि वो पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थे। वो घर पर थे। दोपहर लगभग 3 बजे उनका निधन हो गया। मुझे उनके बेटे का फोन लगभग 4-4:30 बजे आया। उन्होंने काफी समय से काम करना बंद कर दिया था।

अभिनेता का अंतिम संस्कार सोमवार शाम को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में किया गया। भरत कपूर ने 1972 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और लगभग चार दशकों तक उन्होंने काम किया। वो अपने दमदार सपोर्टिंग रोल और विलेन की भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed