फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Michael First Look: 'माइकल' में ऐसा है संदीप किशन का लुक, विजय सेतुपति के साथ एक्शन-ड्रामा फिल्म में आएंगे नजर

Sun, 08 May 2022 12:57 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 08 May 2022 12:57 AM IST
सार

संदीप किशन जल्द ही रंजीत जयकोडी के निर्देशन में बनी फिल्म 'माइकल' में दिखाई देंगे, जो एक एक्शन ड्रामा है। इस फिल्म में विजय सेतुपति अहम भूमिका में हैं। फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
First look of Sundeep Kishan's from Vijay Sethupathi co-starrer Michael is revealed
माइकल में संदीप किशन का लुक - फोटो : Instagram

टॉलीवुड अभिनेता संदीप किशन जल्द ही पैन इंडिया फिल्म 'माइकल' में दिखाई देंगे, जो एक एक्शन-ड्रामा है। रंजीत जयकोडी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय सेतुपति अहम भूमिका में हैं। संदीप किशन के जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने फिल्म से संदीप का फर्स्ट लुक जारी किया है। पोस्टर में अभिनेता अपने सिक्स पैक एब्स और बंदूक पकड़े दिखाई दे रहे हैं। फर्स्ट लुक ही काफी इंटेंस है, जिससे पता लग रहा है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। 

First look of Sundeep Kishan's from Vijay Sethupathi co-starrer Michael is revealed
संदीप किशन - फोटो : Instagram

माइकल में संदीप किशन के इस लुक को फैंस ने भी काफी पसंद किया है। फैंस उनकी ट्रांसफॉर्मेशन से इंप्रेस हैं और उन्हें उनके इस लुक के लिए काफी बधाई भी दे रहे हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्टर की फोटो शेयर की है, जिस पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sundeep kishan (@sundeepkishan)

First look of Sundeep Kishan's from Vijay Sethupathi co-starrer Michael is revealed
संदीप किशन - फोटो : Instagram

अभिनेत्री दिव्यांशा कौशिक फिल्म में संदीप किशन की प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में संदीप किशन और रंजीत जयकोडी के साथ अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार भी हैं। हालांकि उनके किरदार के बारे में अधिक जानकारी अभी नहीं मिली है। शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में चल रही है। इसके अलावा उनके जन्मदिन पर एक और फिल्म 'ऊरु पेरू भैरवाकोना' (Ooru Peru Bhairavakona) का पोस्टर भी रिवील किया गया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sundeep kishan (@sundeepkishan)

विज्ञापन
विज्ञापन
First look of Sundeep Kishan's from Vijay Sethupathi co-starrer Michael is revealed
संदीप किशन - फोटो : Instagram

निर्देशक-अभिनेता गौतम वासुदेव मेनन भी कलाकारों का हिस्सा हैं, जो फिल्म में सुदीप और विजय सेतुपति का सामना कर रहे हैं। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'माइकल' का निर्माण भरत चौधरी और पुष्कर राम मोहन राव ने श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज एलएलपी के तहत करण सी प्रोडक्शन एलएलपी के सहयोग से किया है। बता दें कि संदीप किशन तमिल फिल्मों के सुपस्टार हैं। उनकी कॉन्सेप्ट बेस्ट फिल्मों को फैंस काफी पसंद करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed