सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fitness Influencer Lakshya Jaggi Ignores Rakul Singh Preet Video Goes Viral On Social Media

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 24 Feb 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Rakul Preet Singh: फिटनेस इंफ्लुएंसर और बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का एक छोटा-सा अवॉर्ड मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंफ्लुएंसर रकुल को इग्नोर करते हुए दिख रहे हैं। क्या है वीडियो के पीछे की सच्चाई, आइए जानते हैं।

Fitness Influencer Lakshya Jaggi Ignores Rakul Singh Preet Video Goes Viral On Social Media
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में एक अवॉर्ड शो का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फिटनेस इंफ्लुएंसर स्टेज पर ट्रॉफी लेने पहुंचे। वीडियो में दिख रहा है कि रकुल प्रीत सिंह ने उन्हें अवॉर्ड दिया और वो बिना हाथ मिलाए, बिना मुस्कुराए सीधे स्टेज से नीचे उतर गए। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि उन्होंने रकुल को इग्नोर कर दिया।

Trending Videos

क्या है पूरा मामला?

फिटनेस इंफ्लुएंसर लक्ष्य जग्गी और रकुल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लक्ष्य बिना हाथ मिलाए बस अवॉर्ड लेकर जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लक्ष्य जग्गी ने खुद सामने आकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों ने उस मोमेंट को गलत समझ लिया। लक्ष्य के मुताबिक, उनसे पहले एक बुजुर्ग महिला को अवॉर्ड दिया गया था। उनका दावा है कि जब उस महिला ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, तो रकुल ने हाथ नहीं मिलाया। यह देखकर उन्हें लगा कि शायद उस समय स्टेज पर हाथ मिलाने की कोई परंपरा नहीं रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @jaggixontop


लक्ष्य ने अपने वीडियो में कहा, ‘मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था। मैंने अवॉर्ड लिया और आगे बढ़ गया क्योंकि मुझे लगा कि वहां हाथ मिलाने का रिवाज नहीं है। मुझे कैसे पता चलता कि सामने वाले को बुरा लग सकता है?’ उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी को नजरअंदाज करना नहीं था और पूरी घटना को गलत तरीके से पेश किया गया।

कौन हैं लक्ष्य जग्गी?
लक्ष्य जग्गी एक फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं, जो सोशल मीडिया पर फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो बनाते हैं। उनके करीब 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ यह चाहते थे कि बात को बेवजह बढ़ाया न जाए।

रकुल प्रीत सिंह के बारे में
काम की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह जल्द ही फिल्म ‘पति, पत्नी और वो दो’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी भी दिखाई देंगे। पहले यह फिल्म होली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। रकुल आखिरी बार फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अजय देवगन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed