{"_id":"5e8de9078ebc3e76840fc582","slug":"flipkart-stay-at-home-reality-show-with-varun-dhawan-is-danger-to-tik-tok","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिक टॉक को टक्कर देने मैदान में उतरा फ्लिपकार्ट, वरुण धवन के साथ मिलकर शुरू किया ये रियलिटी शो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टिक टॉक को टक्कर देने मैदान में उतरा फ्लिपकार्ट, वरुण धवन के साथ मिलकर शुरू किया ये रियलिटी शो
Wed, 08 Apr 2020 08:40 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट वीडियो और टिक टॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में टिक टॉक एप कुछ ही समय में काफी मशहूर हो गया है। घर बैठे-बैठे धड़ल्ले से लोग इसपर अपने वीडियोज डालते हैं और शोहरत बटोरते हैं। चीन के इस एप को टक्कर देने के लिए कई प्लेटफॉर्म के नाम सामने आ चुके हैं लेकिन इस रेस में बाजी भारतीय कंपनी फ्लिपकार्ट वीडियो ने मार ली है।
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट ने बुधवार को घोषणा की है कि वह 13 अप्रैल से एक नया रियलिटी शो एंटरटेनमेंट नंबर 1 लेकर आ रहा है जिसे होस्ट वरुण धवन करेंगे। यह ऐसा रियलिटी शो बताया गया जिसमें 13 साल से बड़ा कोई भी घर बैठे हिस्सा ले सकता है। बस लोगों को घर बैठे वीडियो बनाने हैं और फ्लिपकार्ट ऐप पर जाकर अपलोड कर देने हैं। टिक टॉक की तरह यहां भी वीडियो बनाने के लए गानों से लेकर डायलॉग्स का विकल्प दिया गया है। टिक टॉक अभी वीडियो बनाने के बदले यूजर्स को कुछ नही देता। फ्लिपकार्ट ने यहीं टिक टॉक से बाजी मार ली है।
विज्ञापन
आठ हफ्तों तक चलने वाले इस शो में हर हफ्ते एक नई चुनौती दी जाएगी। चुनी गई एंट्रीज को अगले राउंड में भेजा जाएगा जिसके आधार पर “मोस्ट टैलेंटेड एंटरटेनर्स फ्रॉम होम” का चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में देसी ऐप जी5 ने भी इसी तरह का यूजर्स वीडियो टैब अपने ऐप पर शुरू करने की बात की थी। लेकिन फ्लिपकॉर्ट ने इस मामले में पहले शुरूआत करके जी5 को मात दे दी।
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट पर शुरू होने जा रहे रियलिटी शो के बारे में वरुण धवन कहते हैं, 'मैं इस अनोखे स्टे एट होम रियलिटी शो का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। इस शो के माध्यम से हम लाखों लोगों का मनोरंजन करेंगे साथ ही लोगों के अंदर सकारात्मकता भी लाएंगे।'