{"_id":"f41dfc86-bc8d-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"for-birthday-special-11-story-about-madhuri-dixit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे स्पेशलः 11 किस्सों में पढ़िए माधुरी दीक्षित की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे स्पेशलः 11 किस्सों में पढ़िए माधुरी दीक्षित की कहानी
रोहित मिश्र
Updated Wed, 15 May 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री में माधुरी दीक्षित एक ऐसा नाम हैं जिनके समर्थक हर उम्र के हैं। आज से 45 साल की हो गयीं माधुरी दीक्षित एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय हैं। इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। जानिए कैसा रहा माधुरी दीक्षित का पूरा कैरियर,
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित ने अपने कैरियर की शुरुआत 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'अबोध' से की थी। 1984 के बाद माधुरी दीक्षित की कई फिल्में रिलीज हुईं पर उन फिल्मों को सफलता नहीं मिली। यह उनके लिए बुरा दौर था।
विज्ञापन
माधुरी को पहली सफलता 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'तेजाब' से मिली। एन चन्द्रा निर्देशित इस फिल्म के लिए माधुरी को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्म फेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया। इस फिल्म से माधुरी ने इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन
इस फिल्म के बाद माधुरी का कैरियर चल निकला। 'राम लखन', 'परिन्दा', 'त्रिदेव', 'किशन कन्हैया', 'बेटा', 'प्रहार' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों ने माधुरी को मेन स्ट्रीम की नायिका बना दिया।
1990 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'दिल' में वह आमिर खान के साथ दिखीं। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड मिला। इस फिल्म के गाने भी जबर्दस्त हिट हुए।
'बेटा', 'खेल', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्मों ने माधुरी दीक्षित को सुपर एक्ट्रेस का दर्जा दिया। इन फिल्मों में माधुरी ने अलग-अलग तरह की भूमिका की।
1997 में रिलीज हुई और सुपर-डुपर हिट रही फिल्म 'दिल तो पागल है' के दो साल के बाद माधुरी दीक्षित ने एक एनआरआई डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी रचा ली।
शादी रचाने से पहले माधुरी का नाम संजय दत्त, जैकी श्राफ, अनिल कपूर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ जुड़ता रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के बाहर शादी करने का फैसला भी एक चौकाने वाला फैसला था।
शादी के बाद माधुरी दीक्षित फिल्मों में फिर सक्रिय हुईं। 'गजगामिनी' जैसी चर्चित फिल्म के अलावा उन्होंने 'लज्जा', 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'देवदास' जैसी फिल्में कीं।
2003 में माधुरी दीक्षित ने अपने पहले बच्चे और 2005 में दूसरे बच्चे को जन्म दिया। 'देवदास' की रिलीज के पांच साल के बाद 2007 में 'आजा नचले' फिल्म से माधुरी दीक्षित ने एक बार फिर से फिल्मों से वापसी की।
इस फिल्म के हिट न होने से वह फिर से फिल्मों से गायब हो गयीं। फिल्मों में फिर से वापसी करने के लिए अक्टूबर 2011 में माधुरी दीक्षित पूरी तरह से मुंबई में बस गयीं। इस बीच उनके श्रीराम नेने से तलाक लेने की भी अफवाहें आती रहीं।
2013 में माधुरी दीक्षित दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 'डेढ़ इश्किया' अलावा के वह महिला गैंगस्टर पर बनीं फिल्म 'गुलाब गैंग' में नजर आएंगी। फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में वह एक आयटम सॉन्ग भी करने वाली हैं।