{"_id":"7fded732-c2af-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"four-hindi-film-release-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शुक्रवार रिलीज हो रही हैं कई डिब्बाबंद फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शुक्रवार रिलीज हो रही हैं कई डिब्बाबंद फिल्में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 22 May 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार फिल्मों की भारी भीड़ बॉक्स ऑफिस पर होगी। लेकिन रिलीज हो रही कई फिल्मों में ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हों। रिलीज हो रही ज्यादातर फिल्में पुरानी डिब्बाबंद फिल्में हैं।
विज्ञापन
प्रीती जिंटा की अर्से से अटकी फिल्म 'इश्क इन पेरिस' लगभग एक साल से अटकी हुई है। फिल्म के ट्रेलर और प्रोमो आने के बाद भी यह फिल्म रिलीज होते-होते अटक गयी। अब जाकर इस शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
अजय देवगन की सालों पुरानी फिल्म 'नाम' इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। यह फिल्म पिछले पांच साल से बनकर तैयार है। फिल्म के निर्माता के पास फिल्म की पोस्ट डबिंग के लिए पैसे की कमी हो गयी थी।
विज्ञापन
अजय देवगन ने प्रोड्यूसर की मदद की और तब जाकर इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम हो सका। अब यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ समीरा रेडी और भूमिका चावला की मुख्य भूमिका है।
वीना मलिक और रिया सेन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'जिंदगी 50-50' भी इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। इस फिल्म की भी रिलीज डेट एक-दो बार टल चुकी है। फिल्म में पाक अभिनेत्री वीना मलिक मुख्य भूमिका में हैं।
जेल जाने के बाद संजय दत्त 24 मई को रिलीज हो रही फिल्म 'हम हैं राही कार के' में पहली बार दिखने जा रहे हैं। संजय दत्त के साथ इस फिल्म में अदा शर्मा और देव गोयल की भी मुख्य भूमिका है।
रिलीज हो रही चार फिल्मों में से तीन फिल्में पिछले कुछ समय से अपना सेफ शुक्रवार खोज रही हैं। अब जाकर इन्हें इनका सेफ शुक्रवार मिला है। देखना यह होगा कि दर्शक इन अटकी हुई फिल्मों में कितनी रुचि दिखाते हैं।