फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gauahar Khan revealed she was a pap for Lara Dutta Priyanka Chopra and Dia Mirza during their pageant days

Gauahar Khan: लारा-प्रियंका के ब्यूटी पेजेंट दिनों में पैपराजी थीं गौहर, अभिनेत्री ने पुराने दिनों को किया याद

Sat, 21 Oct 2023 11:39 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 21 Oct 2023 11:39 AM IST
सार

अभिनेत्री ने अपने मॉडलिंग के दिनों को याद करते हुए कहा, 'जिस साल लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा और दीया मिर्जा सभी ने जीत हासिल की, उस साल वालुस्चा डी सूसा भी एक प्रतियोगी थीं, जिसमें पैपराजी बाहर आए और मैं उनमें से एक थी,

विज्ञापन
Gauahar Khan revealed she was a pap for Lara Dutta Priyanka Chopra and Dia Mirza during their pageant days
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौहर खान इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह 'इश्कजादे', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' और 'बेगम जान' जैसी शानदार फिल्मों का हिस्सा रही हैं। गौहर ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। वह फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल 2002 की विजेता रही हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान गौहर ने अपने मदरहुड, मॉडलिंग के दिनों और बिग बॉस सहित कई चीजों पर बात की है।
विज्ञापन


लारा-प्रियंका के ब्यूटी पेजेंट दिनों में पैपराजी थीं गौहर
गौहर खान ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा जोनास और दीया मिर्जा के पेजेंट दिनों के लिए वह पैपराजी थीं। प्रियंका, लारा और दीया ने 2000 में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती थीं। जहां प्रियंका को 'मिस इंडिया' का ताज पहनाया गया था, वहीं लारा को 'मिस यूनिवर्स' और दीया को 'मिस एशिया पैसिफिक' का ताज पहनाया गया था। 
विज्ञापन


Bhumika Chawla: योग टीचर के प्यार में दिल हार बैठी थीं सलमान की हीरोइन, अचानक इंडस्ट्री से हो गई थीं गायब
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज दिनों में पैपराजी थीं अभिनेत्री
अभिनेत्री ने अपने मॉडलिंग के दिनों को याद करते हुए कहा, 'जिस साल लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा और दीया मिर्जा सभी ने जीत हासिल की, उस साल वालुस्चा डी सूसा भी एक प्रतियोगी थीं। अगर आपने वह पेजेंट देखा है, तो यह पुणे शहर में हुआ था और वहां एक स्विमिंग सूट राउंड था, जिसमें पैपराजी बाहर आए और मैं उनमें से एक थी, क्योंकि उस समय मैं पुणे में रहती थी और कॉलेज जाने वाली लड़की थी। मुझे लगता है कि मैं 11वीं कक्षा में थी और मैं मंच पर पैपराजी थी और मैं लारा दत्ता को क्लिक कर रही थी, मैं प्रियंका चोपड़ा को क्लिक कर रही थी और मुझे नहीं पता था कि कौन जीतने वाला है, बस मैं प्रतियोगियों को क्लिक कर रही थी। मैं वहां गई और फिर दो साल बाद मैं एक प्रतियोगी थी।'  

Priyanka Chopra: मालती के जन्म के बाद काफी 'कमजोर' बन गई हैं प्रियंका चोपड़ा, इन चुनौतियों का करती हैं सामना


'मैंने मिस इंडिया के लिए ऑडिशन भी नहीं दिया था'
उन्होने आगे कहा, 'मैंने मिस इंडिया के लिए ऑडिशन भी नहीं दिया था। जब मैंने फोटो भेजा था, फेमिना ने मुझे कॉल किया था कि श्री प्रदीप गुहा पुणे आये हुए हैं और उस समय मुझे मलेरिया हो गया था। मैंने कहा, मुझे 103 बुखार है और ऐसा लग रहा कि मैं नहीं आ सकती और मेरी हालत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें आपकी तस्वीर बहुत पसंद है, कृपया आएं, अपना चेहरा दिखाएं और श्री गुहा को आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने दें और फिर देखें कि यह कैसे होता है। मैंने कहा ठीक है। मैं वहां सामान्य जींस, टॉप और शॉल पहनकर गई थी। मैं उनसे मिलके घर आ गई। मैंने स्विमसूट के राउंड, वजन या ऊंचाई का भी टेस्ट नहीं दिया। अगले दिन मुझे फोन आया कि आपका चयन राष्ट्रीय दौर के लिए हो गया है। ऐसा ही हुआ। उसके बाद, मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।' 

Akshay Kumar: 'ओएमजी' में काम करने से झिझक रहे थे अक्षय कुमार, निर्देशक उमेश शुक्ला ने बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed