फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghoomer: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी अभिषेक बच्चन-सैयामी की 'घूमर', जानें कब और कहां देखें फिल्म

Fri, 03 Nov 2023 07:55 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 03 Nov 2023 07:55 PM IST
सार

'घूमर' 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सैयामी खेर एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई तो वहीं, अभिषेक बच्चन उनके कोच के रोल में नजर आए थे।

विज्ञापन
Ghoomer ott release zee 5 announce the world digital premiere of abhishek saiyami starrer film
घूमर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'घूमर' 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सैयामी खेर एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई तो वहीं, अभिषेक बच्चन उनके कोच के रोल में नजर आए थे। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिले थे। वहीं आर बाल्की के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अब ओटीटी प्लेफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

Ghoomer ott release zee 5 announce the world digital premiere of abhishek saiyami starrer film

इस बात की घोषणा जी5 ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। घूमर की फोटो शेयर करते हुए बताया गया है कि फिल्म 10 नवंबर को जी5 पर स्ट्रीम होने जा रही हैं। बता दें कि ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिषेक और सैयामि के अलावा अंगद बेदी, शबाना आजमी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में अभिताभ बच्चन का भी कैमियो देखने को मिलेगा।

Ghoomer ott release zee 5 announce the world digital premiere of abhishek saiyami starrer film
घूमर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें इस फिल्म की एक खास बात है फिल्म में दिवगंत बिशन सिंह बेदी भी हैं। ये उनकी पहली फिल्म थी, जहां पहली बार अंगद बेदी ने पिता के साथ स्क्रीन शेयर किया है। वहीं दर्शकों ने बिशन सिंह बेदी के किरदार को खूब पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghoomer ott release zee 5 announce the world digital premiere of abhishek saiyami starrer film

फिल्म की कहानी की बात करें तो घूमर में सैयामी खेर एक पैराप्लेजिक क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं और अभिषेक बच्चन उनके क्रिकेट कोच के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में अभिषेक के काम को खूब सराहा गया। फिल्म में जिस तरीके से एक्टर ने मोनोलॉग बोला है, वह आपके दिल को छू लेगा। वहीं फिल्म में सैयामी खेर का भी परफॉर्मेंस कहीं पर भी नहीं डगमगाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed