फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने तेलुगु अभिनेता संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बड़े खुलासे से बढ़ाई हलचल

Fri, 03 Nov 2023 07:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 03 Nov 2023 07:50 PM IST
सार

मृणाल ठाकुर ने तेलुगु अभिनेता संग शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री ने अपने बड़े खुलासे से हर किसी को हैरान कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Mrunal Thakur breaks silence on rumors of marriage with Telugu actor actress big statement in limelight
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

मृणाल ठाकुर बीते कुछ समय से अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, बीते दिन अभिनेत्री की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। हालांकि, मृणाल ने शुक्रवार को शादी की अटकलों पर बड़ा खुलासा किया। साथ ही वीडियो संदेश के जरिए एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने एक तेलुगु लड़के के साथ शादी करने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ फैंस का दिल तोड़ दिया। 

Mrunal Thakur breaks silence on rumors of marriage with Telugu actor actress big statement in limelight
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

मृणाल ठाकुर ने शुक्रवार को तेलुगु अभिनेता के साथ अपनी शादी की अटकलों पर विराम लगा दिया। अभिनेत्री ने वीडियो संदेश के जरिए एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने एक तेलुगु लड़के के साथ शादी करने की अफवाहों को खारिज कर दिया। अभिनेत्री ने इसे फर्जी रिपोर्ट बताते हुए सफाई दी कि उन्हें हाल ही में आशीर्वाद मिला है, लेकिन वह खुद उस लड़के के बारे में नहीं जानती हैं।

Mrunal Thakur breaks silence on rumors of marriage with Telugu actor actress big statement in limelight
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ घंटे पहले, मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कहा, 'मुझे आपका दिल तोड़ने का बहुत दुख है दोस्तों। उन सभी स्टाइलिस्टों, डिजाइनरों, दोस्तों और परिवार के लिए जो पिछले एक घंटे से मुझे लगातार फोन कर रहे थे जब उन्हें पता चला कि मैं किसी तेलुगु लड़के से शादी कर रही हूं। मैं यह भी जानना चाहती हूं कि यह लड़का कौन है? दूसरी बात, मुझे बहुत दुख है ये गलत अफवाह है क्योंकि मुझे बस आशीर्वाद मिली थी।'

Indian 2 Teaser: एक बार फिर भ्रष्टाचार मिटाने आ रहे हैं कमल हासन, 'इंडियन 2' का शानदार इंट्रो वीडियो हुआ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrunal Thakur breaks silence on rumors of marriage with Telugu actor actress big statement in limelight
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

मृणाल ने आगे कहा, 'यह इतना मजेदार है कि मैं बता नहीं सकती कि यह अफवाह कितनी मजेदार है। मैं नियंत्रण नहीं कर सकी। होगी शादी जल्दी, लड़का आप ही ढूंढ देना, बता देना मुझे, लोकेशन, वेन्यू सब भेज देना।' अनजान लोगों के लिए, अल्लू अरविंद ने हाल ही में मृणाल को जल्द ही शादी करने का आशीर्वाद दिया। 

Tiger 3: सलमान खान का दक्षिणी क्षेत्र के दर्शकों को बड़ा तोहफा, सिनेमाघरों में फिल्म देखने पर मिलेगा यह फायदा

विज्ञापन
Mrunal Thakur breaks silence on rumors of marriage with Telugu actor actress big statement in limelight
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

'सीता रामम' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेता का पुरस्कार देते समय, अल्लू अरविंद ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि वह हैदराबाद में बस जाएं।' दिलचस्प बात यह है कि अरविंद ने यही सलाह अभिनेत्री लावण्या त्रिपाठी को भी दी थी, जिन्होंने हाल ही में तेलुगु स्टार वरुण तेज के साथ शादी की है। मृणाल ठाकुर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह इन दिनों स्टार नानी की 30वीं फिल्म में व्यस्त हैं, जो क्रिसमस 2023 के मौके पर रिलीज होने वाली है। इतना ही नहीं मृणाल, विजय देवरकोंडा की 13वीं फिल्म का भी हिस्सा हैं, जिसकी शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। 

Elvish Yadav: मेनका गांधी पर एल्विश यादव का पलटवार, कहा- जैसे इल्जाम लगाए वैसे माफी तैयार रखें मैडम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed