Indian 2 Teaser: एक बार फिर भ्रष्टाचार मिटाने आ रहे हैं कमल हासन, 'इंडियन 2' का शानदार इंट्रो वीडियो हुआ जारी
फिल्म 'इंडियन 2' का पहला इंट्रो वीडियो रिलीज कर दिया गया है। कमल हासन की 'इंडियन 2' का टाइटल हिंदी में 'हिंदुस्तानी 2' है। इस टीजर वीडियो को सुपरस्टार रजनीकांत ने साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Vanakkam India 🙏🏻 INDIAN IS BACK 🫡
— Rajinikanth (@rajinikanth) November 3, 2023
Presenting INDIAN-2 AN INTRO 🤞🏻 https://t.co/GmyX0mfMd8#Indian2 🇮🇳 Ulaganayagan @ikamalhaasan @shankarshanmugh @anirudhofficial @dop_ravivarman @sreekar_prasad @muthurajthangvl @jeyamohanwriter @KabilanVai @Lakshmi10246013 @LycaProductions…
'इंडियन 2' के टीजर की शुरुआत में अभिनेता कमल हासन के देशभक्ति से भरे शानदार डायलॉग बोलते हुए नजर आते है। फिल्म के टीजर को देखकर यह पता चलता है कि कमल हासन फिल्म 'इंडियन' के 26 वर्ष बाद भी भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म के टीजर में वीएफएक्स को बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया गया है।
Sudha Chandran: 'बॉलीवुड ने हमेशा नीचा दिखाया है, लेकिन टीवी ने आगे बढ़ाया है', सुधा चंद्रन का बड़ा खुलासा
फिल्म के इस इंस्ट्रो वीडियो में कमल हासन के अलावा एक्टर सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह की झलक देखने को मिली है। 'इंडियन 2' फिल्म एस. शंकर और कमल हासन के बीच केवल दूसरे सहयोग का प्रतीक है और इसमें अभिनेता कमल हासन सेनापति और चंद्रू के रूप में अपनी दोहरी भूमिकाओं को दोहराएंगे।
Chiyaan Vikram: 'तमिल लोग तेलुगु फिल्में क्यों नहीं देखते?' सवाल पर चियान विक्रम के जवाब ने जीता फैंस का दिल
फिल्म 'इंडियन 2' में कमल हासन सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह के अलावा काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, नेदुमुदी वेणु, गुरु सोमसुंदरम, बॉबी सिम्हा और कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है।