फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ghost Stories will release at new year on Netflix

नए साल पर लोगों का डराने आ रहीं 'घोस्ट स्टोरीज', नेटफ्लिक्स ने किया रिलीज की तारीख का एलान

Thu, 28 Nov 2019 02:05 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 28 Nov 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
Ghost Stories will release at new year on Netflix
Ghost Stories - फोटो : amar ujala mumbai

करण जौहर, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी नए साल पर लोगों का अनोखे तरीके से  मनोरंजन करने वाले हैं। दरअसल चारों के निर्देशन में बनी नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' की रिलीजिंग डेट सामने आ चुकी है। फिल्म निर्माताओं ने अपनी बहुप्रतीक्षित परियोजना की कहानी की झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की है। रिलीजिंग डेट की घोषणा एक वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर की गई है। इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।

विज्ञापन


वीडियो के शुरुआत अनुराग कश्यप से होती है जिसमें वह कहते हैं, 'पिछले साल हमने 'लस्ट स्टोरीज' की थी जिसमें हमें बहुत ही आनंद आया था।' आगे करण जौहर कहते हैं, 'आप सभी ने वह देखा और आपको वह अच्छा लगा। जिसके बाद हमने इसके एक कदम और आगे जाने का निर्णय लिया। कुछ चीजें जिसने हम सबके लिए सबकुछ बदल दिया।' वहीं जोया कहती नजर आती हैं, 'हमने एक ऐसी चीज का निर्माण किया जो हमने पहले कभी नहीं किया था।' वहीं दिबाकर ने बताया, 'यह उन चीजों के बारे में है जो वास्तव में मानव नहीं हैं।'  वीडियो में आगे फिल्म की कहानी के बारे में भी पता चलता है।
विज्ञापन

 

Ghost Stories will release at new year on Netflix
Ghost Stories - फोटो : amar ujala mumbai

'लस्ट स्टोरीज' से दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया पाने के बाद चारों निर्देशक फिर एक बार एक ही प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं।  'घोस्ट स्टोरीज' भूतों पर आधारित फिल्म है जिसमें चार लघु कहानियां दिखाई जाएंगी।  यह फिल्म 1 जनवरी 2020 को रात 12 बजे दस्तक दे रही है।  

'लव पर स्क्वायर फुट' और 'लस्ट स्टोरीज' के बाद यह नेटफ्लिक्स और आरएसवीपी की तीसरी साझेदारी है। इसमें अविनाश तिवारी, गुलशन देवैया, जाह्नवी कपूर, कुशा कपिला, सोभिता धूलिपाला, सुरेख सिकरी, सुकान्त गोयल और विजय वर्मा मुख्य किरदार में हैं।

पढ़ें: BB 13: हिमांशी से छिनी कप्तानी तो हिंदुस्तानी भाऊ से भिड़े विशाल, सलमान के शो में आज फिर पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed