फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Golden Visa: Urvashi Rautela got UAE's golden visa, know what are its benefits

Golden Visa : उर्वशी रौतेला को मिला यूएई का गोल्डन वीजा, जानिए क्या है इसके फायदे

Thu, 30 Sep 2021 08:35 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 30 Sep 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Golden Visa: Urvashi Rautela got UAE's golden visa, know what are its benefits
उर्वशी रौतेला गोल्डन वीजा के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में अपनी बोल्डनेस के साथ साथ एक्शन और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वह फिल्मों को साथ साथ सोशल मीडिया पर भी अपने हुस्न का जलवा दिखाती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उर्वशी को यूएई (UAE) की तरफ से गोल्डन वीजा दिया गया है। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया है। गोल्डन वीजा मिलने से अब उर्वशी रौतेला यूएई में अगले 10 साल तक रह सकती हैं। इससे पहले गोल्डन वीजा बिजनस मैन ,इन्वेस्टर्स और डॉक्टर्स को दिया जाता था। लेकिन हाल के दिनों में ये वीजा बॉलीवुड कलाकारों को भी दिया 
विज्ञापन

जा रहा है।
उर्वशी रौतेला ने गोल्डन वीजा के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि-'मैं पहली भारतीय महिला हूं जिसे 10 साल के लिए ये गोल्डन वीजा महज 12 घंटे में मिला है। मैं बहुत गौरवांवित और आभारी महसूस कर रही हूं कि मुझे और मेरे परिवार को इस गोल्डन वीजा कि हिस्सा बनाया गया। यूएई सरकार, उसके शासकों और लोगों को मेरी शुभकामनाएं।' उर्वशी रौतेला से पहले ये वीजा मशहूर अभिनेता संजय दत्त को भी मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)


क्या होता है गोल्डन वीजा? 
गोल्डन वीजा मिलने के बाद यूएई में लंबे समय तक रहने की इजाजत मिल जाती है। इस वीजा के मिलने के बाद व्यक्ति 10 सालों तक यूएई में रह सकता है। ये वीजा निवेशक, उद्यमी, शोधकर्ता, मेडिकल पेशेवर, वैज्ञानिक और छात्रों को मिलता था। लेकिन हाल के दिनों में बॉलीवुड के कलाकारों को भी ये वीदा दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed