फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda all set to enter Lock Upp 2 jokes about having bullet in his pocket to meet wife sunita ahuja

'लॉक अप 2' में होगी गोविंदा की एंट्री, गोली लगने की घटना को लेकर सुनीता से बोले- 'मैं लेके आया हूं जेब...'

Fri, 10 Jul 2026 09:44 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 10 Jul 2026 09:44 AM IST
सार

Govinda In Lock Upp Season 2: रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' का आने वाला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। इस बार शो में बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार गोविंदा एंट्री करने जा रहे हैं। गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ शो में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Govinda all set to enter Lock Upp 2 jokes about having bullet in his pocket to meet wife sunita ahuja
सुनीता और गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'लॉक अप 2' में इस बार बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की एंट्री होने वाली है। इस दौरान गोविंदा पैर में गोली लगने की घटना पर खुद अपना मजाक उड़ाते नजर आएंगे। इसके साथ ही पत्नी सुनीता आहूजा के बारे में भी कई राज खोलेंगे।

विज्ञापन

जेब में 'गोली' होने पर किया मजाक
शो के नए प्रोमो में होस्ट फराह खान गोविंदा का स्वागत करती दिख रही हैं। इसी दौरान गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता की तरफ इशारा करते हुए मजाक में कहते हैं, 'अरे मैं लेके आया हूं जेब में....सीने पे मारना चाह रही थी। मार ले।'

दरअसल, साल 2024 में गोविंदा के मुंबई वाले घर पर उनके पैर में गलती से गोली लग गई थी, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी सर्जरी करानी पड़ी थी। गोविंदा ने इसी घटना को लेकर शो में खुद का मजाक उड़ाया।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India Reality (@netflixindiareality)


विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी सुनीता ने अफेयर्स की अफवाहों पर दिया मुंहतोड़ जवाब
इससे पहले के एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने उनके रिश्तों और आपसी मतभेदों पर खुलकर बात की थी। सुनीता ने माना कि शादी में कई उतार-चढ़ाव आए और बाहर के लोग भी शामिल हुए।

जब शो की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने इस पर कुछ कहा, तो सुनीता ने गुस्सा जाहिर करते हुए राम कपूर से कहा, 'मेरी जगह आकर देखो कि मैं किस दौर से गुजर रही हूं। वह मेरे पति हैं, कोई कुछ नहीं कह सकता। अगर उनके 50 अफेयर भी हों, तो किसी के बाप का क्या जा रहा है? मैं उनकी बीवी हूं और मेरे परिवार के बारे में कोई बात न करे।'

विज्ञापन

फराह और रितेश ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास
'जजमेंट डे' के इस एपिसोड में होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख घरवालों की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। फराह ने आकांक्षा से उनके गुस्से और गलत बर्ताव पर सवाल किया। जब आकांक्षा ने कहा कि उन्हें बहुत गुस्सा था, तो फराह ने उन्हें फटकारते हुए कहा कि आपको अपने बर्ताव की जिम्मेदारी लेनी होगी।

गौरव खन्ना की शो में सरप्राइज एंट्री
इस शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना की भी स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री हुई है। दरअसल, उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला ने शो के पहले एपिसोड में यह चौंकाने वाला खुलासा किया था कि वे दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक लेने वाले हैं। इस खुलासे के बाद गौरव पहली बार शो में अपनी पत्नी के सामने आए हैं। 


यह भी पढ़ें: Shri Rambhumi: फिल्म ‘श्री रामभूमि’ में किस किरदार में नजर आएंगे अनुपम खेर, पोस्ट साझा कर किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed