कपिल शर्मा के शो पर इस बार ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा आईं। मदर्स डे के खास मौके पर फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा को बुलाया गया था। ऐसे में ऑस्कर विनिंग प्रोड्यूसर ने बताया कि वह जब पहली बार ऑस्कर के लिए गई थीं तब उन्हें उस वक्त देश की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कैसे मदद की थी ।
Guneet Monga: ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने किया खुलासा, बताया किस वजह से पूर्व राष्ट्रपति को लिखना पड़ा था पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने बातचीत में अपने माता-पिता का भी जिक्र करते हुए बताया कि 'वर्ष 2009 में मेरे पेरेंट्स का देहांत हो गया था। और उसी के बाद मैंने मुंबई आने का फैसला लिया। मैंने उस वक्त फिल्में बनाने के लिए सब छोड़ दिया। मेरे पास पैसे नहीं थे, उस वक्त मैं पीजी में रहती थी। मुझे वीजा के लिए पैसे चाहिए थे, फंड की जरूरत थी। ऐसे में मैंने सभी प्रभावशाली लोगों को ईमेल लिखा था। मैंने रिचर्ड ब्रैनसन, रतन टाटा, एयरलाइंस कंपनी और कई बड़े नामों के पास ये मेल भेजा'।
यह भी पढ़ें: राम चरण और उपासना पर कमेंट करना ट्रोल को पड़ा भारी, एक्टर के फैंस ने जमकर पीटा, कर दिया ऐसा हाल
उन्होंने आगे कहा-' यही मेल मैंने ऑनरेबल मिसेज प्रतिभा पाटिल को भेजा था। उनसे मुझे जवाब आ गया। ऐसे में उनके असिस्टेंट ने मुझसे पूछा था कि आप हमसे क्या चाहती हैं। तो मैंने कहा था कि मैं और मेरी कास्ट और क्रू आपको मेरी फिल्म दिखाना चाहते हैं। मैंने पहले ऐसा इसलिए भी कहा क्योंकि आप डायरेक्ट फंड नहीं मांग सकते। तो मैंने कहा कि हमें राष्ट्रपति भवन में फिल्म स्क्रीनिंग की इजाजत दीजिए'।
यह भी पढ़ें: बैठक के बाद भी टोनी अवॉर्ड्स पर संशय बरकरार, WGA हड़ताल पर छूट के लिए अंतिम प्रयास जारी
यह भी पढ़ें: विक्की की पिछली 10 फिल्मों का ये है रिपोर्ट कार्ड, जब जब अनुराग के साथ आए, तब तब हुआ..