पत्नी और प्रेमिका के डबल-ट्रबल में फंसे वरुण धवन, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer Release: खत्म हुआ इंतजार, रिलीज हुआ वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर। जानिए ट्रेलर में क्या है खास…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। पहले इस ट्रेलर को 21 मई को ही रिलीज किया जाना था, लेकिन तब किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो सका। फिलहाल आज फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया है। ट्रेलर में वरुण मृणाल और पूजा के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। जानिए कैसा है ट्रेलर?
3 मिनट 15 सेकंड के इस ट्रेलर से फिल्म की पूरी कहानी के बारे में काफी कुछ स्पष्ट हो जाता है। ट्रेलर की शुरुआत में मृणाल (बानी) और वरुण तलाक के लिए कोर्ट में खड़े हैं। मृणाल वरुण की पत्नी के किरदार में हैं। वरुण को बच्चा चाहिए है। इसके बाद एंट्री होती है पूजा हेगड़े (प्रीत) की, जिनसे वरुण की लव इंटरेस्ट बनी हैं।
जब वरुण पूरी तरह से पूजा के इश्क में पड़ जाते हैं, तभी मृणाल आकर बताती हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं और ये बच्चा वरुण का ही है। वहीं पूजा भी वरुण को ये ही बताती हैं कि वो प्रेग्नेंट है। इसके बाद शुरू होती है कहानी में असली अफरा-तफरी, जिसमें एक ओर वरुण का कैरेक्टर मृणाल (बानी) और उसके होने वाले बच्चे की देखभाल करता है। वहीं दूसरी ओर पूजा हेगड़े (प्रीत) और उसके होने वाले बच्चे की देखभाल करना है।
ट्रेलर में फिल्म की बाकी कास्ट की भी झलक दिखती है, जिसमें मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर जैसे सितारे शामिल हैं। जिम्मी शेरगिल ने पूजा हेगड़े के किरदार के भाई का रोल निभाया है। जबकि चौंकाने वाली बात ये है कि मौनी रॉय वरुण धवन की नकली मां बनी हैं। मनीष पॉल एक बार फिर वरुण धवन के दोस्त के किरदार में हैं। वहीं धुरंधर से सुर्खियां बटोरने वाले राकेश बेदी एक डॉक्टर के रोल में नजर आए हैं।
डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह डबल-ट्रबल कॉमेडी ड्रामा 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर कानूनी विवाद भी टिप्स और वाशु भगनानी के बीच चल रहा है। ट्रेलर रिलीज में देरी की एक वजह भी इसी विवाद को बताया जाता है। यह विवाद इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स को लेकर है। फिलहाल विवादों के बीच आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। अब दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार है।