फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Rose Day 2021: 'फूल गुलाब का' से लेकर 'आओगे जब तुम ओ साजना', रोज डे पर सुने ये बेहतरीन गाने

Sun, 07 Feb 2021 08:53 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 07 Feb 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
Rose Day 2021: Ultimate playlist guide to enjoy this Rose Day
रोज डे - फोटो : Social media

फरवरी का महीना शुरू होते ही युवाओं में खासकर कपल्स में काफी उत्साह देखा जाता है। आखिर ये महीना मोहब्बत करने वालों के लिए बेहद खास जो होता है। इसी महीने में दुनिया भर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। उससे पहले 14 फरवरी तक पूरे सप्ताह अलग-अलग डे मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत सात फरवरी से रोज डे यानी गुलाब दिवस से हो जाती है। बॉलीवुड में प्रेम कहानियों को एक अलग मुकाम हासिल है। इसके लिए हर जमाने में अपने-अपने तरीके से इजहार को पेश किया गया है। इनमें मोहब्बत से भरे गुलाबों के गानों का खूब जिक्र है। तो आइए हम भी सुनते हैं मोहब्बत के गुलाबी सुरों को…

Rose Day 2021: Ultimate playlist guide to enjoy this Rose Day
फूल मांगू ना बहार मांगू - फोटो : फाइल
  • गाना- फूल मांगू ना बहार मांगू
  • फिल्म- राजा (1995)

1995 में आई फिल्म राजा का ये गाना अपने वक्त में खूब चला था। प्रेमियों की जुबान पर इसके बोल अक्सर झूमा करते थे। इस गाने को अल्का याग्निक और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी थी। नदीम श्रवण के म्यूजिक का जादू ऐसा चला था कि गाने ने खूब लोकप्रियता हासिल की।
https://youtu.be/NdHTBLG5uII

Rose Day 2021: Ultimate playlist guide to enjoy this Rose Day
बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है - फोटो : फाइल
  • गाना- बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है
  • फिल्म- सूरज (1966)

1966 में आई फिल्म सूरज का गाना ‘बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है’ काफी चर्चित था। गाने को मोहम्मद रफी ने आवाज दी थी। वहीं फिल्म में वैजयंती माला, राजेंद्र कुमार, मुमताज और अजीत खान मुख्य भूमिका में थे। वैजयंती माला और राजेंद्र कुमार पर गाने को फिल्माया गया था।

https://youtu.be/IMk9oVh1r6c

विज्ञापन
विज्ञापन
Rose Day 2021: Ultimate playlist guide to enjoy this Rose Day
फूल गुलाब का - फोटो : फाइल
  • गाना- फूल गुलाब का
  • फिल्म- बीवी हो तो ऐसी (1988)

साल 1988 में आई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का गाना फूल गुलाब का उस जमाने में घर घर में सुना गया। इसके गायक मोहम्मद अजीज और अनुराधा पौडवाल ने इसे अपने सुरों से सजाया था। इस गाने को भी बहुत पसंद किया गया। अभिनेत्री रेखा और फारूख शेख पर गाना फिल्माया गया था।

https://youtu.be/6Dx6PbYyNuU

विज्ञापन
Rose Day 2021: Ultimate playlist guide to enjoy this Rose Day
आओगे जब तुम ओ सामना - फोटो : फाइल
  • गाना- आओगे जब तुम ओ सामना
  • फिल्म- जब वी मेट (2007)

इम्तियाज अली की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘जब वी मेट’ को भला कौन भूल सकता है। 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अलग तरह का ही प्रभाव छोड़ा था। लोगों ने इसे खूब प्यार दिया। खास बात ये रही कि फिल्म में दिखाए गए प्रेमी जोड़े करीना और शाहिद असल जिंदगी में भी कपल थे। इसके बाद ये मूवी जबरदस्त चली। एक गाना ‘आओगे जब तुम ओ सामना’ 2007 में सुने जाने वाले गानों में टॉप लिस्ट में रहा और न जाने कितने वैलेंटाइन पर इसे सुना गया।
https://youtu.be/WPwTPhFMm3k

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed