दुखद: हेमा मालिनी के सेक्रेटरी का कोरोना से निधन, अभिनेत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर अदाकारा और भाजपा सांसद हेमा मालिनी के सेक्रेटरी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। इस बात की जानकारी हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने अपने सेक्रेटरी मेहता जी के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
With heavy heart I bid farewell to my associate of 40 yrs, my secretary, dedicated, hard working, tireless Mehta ji. He was more a part of my family We lost him to covid. He is irreplaceable & leaves a void that cannot be filled, ever🙏 pic.twitter.com/QtGixciP3S
— Hema Malini (@dreamgirlhema) May 8, 2021विज्ञापन
हेमा मालिनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बेहद भारी मन से मेरे 40 साल से सहयोगी, मेरे सचिव मेहता जी को मैं विदाई दे रही हूं। जो कि बहुत मेहनती और काम के प्रति समर्पित थे। वो हमारे परिवार का हिस्सा थे और हमने उन्हें कोरोना संक्रमण की वजह से खो दिया। उनकी जगह कोई भर नहीं सकता।'
पिछले दिनों अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कोराना का पहला टीका लगवा लिया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए दी थी। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'मैंने कूपर अस्पताल में सार्वजनिक स्थल पर आमलोगों के बीच कोविड की वैक्सीन लगवा ली है।'
इसके साथ ही हेमा मालिनी ने सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील भी की थी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरा देश जंग लड़ रहा है। केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक इससे उबरने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। ऐसे में कई सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कोविड-19 वैक्सीन लगाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।