बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फिल्मों में अपने शानदार एक्शन सीन्स के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता की अब तक जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, उसमें टाइगर के एक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। टाइगर श्रॉफ जल्द ही 'हीरोपंती 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में भी अभिनेता के एक से एक एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे, जिसकी झलक टाइगर ने एक वीडियो शेयर कर दिखाई है। टाइगर ने फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर ऋतिक रोशन भी टाइगर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए हैं।
Heropanti 2: टाइगर श्रॉफ ने ‘हीरोपंती 2 के सेट से दिखाया धांसू स्टंट, वीडियो देखकर ऋतिक रोशन ने की अभिनेता की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ लंबी छलांग लगाकर कार के बॉनट पर चढ़ जाते हैं और अगले ही सेकंड वह फिर से छलांग लगा देते हैं। इस वीडियो को आगे स्लो मोशन में भी दिखाया गया है, जो देखने में काफी शानदार लग रहा है। टाइगर श्रॉफ का ये अंदाज देखकर सेलेब्स से लेकर फैंस तक अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
टाइगर श्रॉफ ने अपना शानदार स्टंट वीडियो शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये सेट से एक छोटा सा बीटीएस क्लिप है। मैंने इस शॉट के लिए मेरे लड़कों के साथ मिलकर लगभग पांच मिनट तक अभ्यास किया था। मुझे लगता है कि मैं शूटिंग के दौरान वाले टेक में बहुत अधिक नीचे चला गया। अपनी गर्दन को तोड़ने और पीठ को जलाने के बाद मुझे लगता है कि ये कम से कम इसके लायक था। जल्द ही आने वाले रोमांचक दृश्यों में से एक को देखें।'
टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद ऋतिक रोशन ने टाइगर की तारीफ करते हुए कमेंट में 'फेब' यानी आश्यर्चजनक लिखा है। वहीं, टाइगर की मां आयशा ने भी अपने बेटे की तारीफ करते हुए ढेर सारे दिल और तालियों के इमोजी शेयर किए हैं। इसके अलावा, फैंस भी कमेंट कर टाइगर श्रॉफ की तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म 'हीरोपंती 2' में भरपूर एक्शन के साथ रोमांस का तड़का लगाया गया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म 29 अप्रैल यानी ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।