फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: ओडिशा के सन टेंपल में दर्शन करने पहुंचे कपिल शर्मा, फैंस बोले- पाजी आप तो दुबले लग रहे हैं

Tue, 22 Mar 2022 06:46 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 22 Mar 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Host Kapil Sharma visit Sun Temple in Odisha while filming for Nandita das Movie
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी और 'द कपिल शर्मा शो' से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। देश ही नहीं दुनियाभर में लोग उनकी कॉमिक टाइमिंग और शो के दीवाने हैं। हाल ही में कपिल अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ओडिशा गए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने लिए कुछ वक्त निकालकर ओडिशा में घूमने का आनंद लिया और अपने फोटो शेयर किए।

The Kapil Sharma Show Host Kapil Sharma visit Sun Temple in Odisha while filming for Nandita das Movie
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ओडिशा के कोर्नाक सन टेंपल में नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपिल ने ब्लू जींस और रेड टी-शर्ट पहन रखी है और वह मंदिर के सामने खड़े हैं। कपिल ओडिशा में रहने के दौरान आए दिन नई-नई जगह जा रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले वह देश के सबसे बड़े मंदिर, जगन्नाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए गए थे।

The Kapil Sharma Show Host Kapil Sharma visit Sun Temple in Odisha while filming for Nandita das Movie
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है कि कोर्नाक सन टेंपल में घूमने का मेरा लिए एक सुखद एहसास है। ये बेहद ही खूबसूरत है। कपिल के फोटो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। कोई उन्हें उनकी तस्वीर के शॉट क बढ़िया बता रहा है, तो किसी ने उन्हें कहा कि पाजी आप दुबले लग रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि आप यहां हैं, ते भाई कपिल शर्मा शो कौन करेगा?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Host Kapil Sharma visit Sun Temple in Odisha while filming for Nandita das Movie
ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिलते कपिल शर्मा और नंदिता दास - फोटो : Instagram @kapilsharma

इससे पहले कपिल नंदिता दास के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे। अपनी मुलाकात की फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया था और कहा था कि ओडिशा हमेशा मेरे दिल में रहेगा। कपिल ने इस दौरान नंदिता दास का भी शुक्रिया अदा किया था।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Host Kapil Sharma visit Sun Temple in Odisha while filming for Nandita das Movie
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि कपिल शर्मा जल्द ही नंदिता दास द्वारा निर्देशित फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह डिलिवरी ब्वॉय का किरदार निभाने वाले हैं। हाल ही में उनकी शूटिंग के दौरान की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं, 'द कश्मीर फाइल्स' की कास्ट को अपने शो पर न बुलाने की वजह से भी वह काफी चर्चा में रहे थे। कपिल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में  फिल्म 'किस किस से प्यार करूं' से की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed