फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa Trailer: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज, अजय देवगन ने किया शेयर

Tue, 07 Dec 2021 05:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 07 Dec 2021 05:40 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा दा राइज' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है और इस ट्रेलर को अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
Hindi trailer of Allu Arjun film Pushpa the Rise released and Ajay Devgan shares
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का ट्रेलर सामने आ चुका है। इस फिल्म में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जबरदस्त किरदार में नजर आएंगे, जिसकी एक झलक दर्शकों ने ट्रेलर में देख ली है। इस ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, जिसमें अल्लू अर्जुन का हमेशा से काफी अलग लुक देखने को मिला है। ‘पुष्पा द राइज’ अल्लू अर्जुन की पहली पैन इंडिया फिल्म है यानी ये फिल्म दक्षिण भारतीय भाषाओं के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी, जिस वजह से अल्लू अर्जुन के हिंदी भाषी फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वहीं, इस एक्साइटमेंट के बीच अब इस फिल्म का हिंदी में ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसे अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


 

Hindi trailer of Allu Arjun film Pushpa the Rise released and Ajay Devgan shares
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने इस ट्रेलर को अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने अल्लू अर्जुन को इस फिल्म के लिए गुड लक कहा है। अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सबसे शक्तिशाली #PushpaHindi ट्रेलर यहां है। आपको कामयाबी मिले अल्लू अर्जुन। लव अजय।’ इसके साथ ही अजय ने इस फिल्म के ट्रेलर का लिंक भी लगाया है।


 
Hindi trailer of Allu Arjun film Pushpa the Rise released and Ajay Devgan shares
पुष्पा द राइज - फोटो : twitter
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का ट्रेलर दर्शकों को काफी जबरदस्त लगा है, क्योंकि इस फिल्म में दर्शकों को एक्शन के साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा। फिल्म में चंदन की लड़ाई की तस्करी की जबरदस्त कहानी दिखाई जाएगी, जिसके खिलाफ अल्लू अर्जुन जंग लड़ते हुए नजर आएंगे, जो फिल्म में पुष्पा राज के किरदार निभा रहे हैं। इस ट्रेलर की शुरुआत आंध्र प्रदेश के सेशाचलम के जंगलों से होती है, जिसमें कुछ लोग बड़ी मात्रा में चंदन की तस्करी करते दिखाए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi trailer of Allu Arjun film Pushpa the Rise released and Ajay Devgan shares
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा वहीं का स्थानिय निवासी है, जो तस्करी और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जंग छेड़े हुए है और वह अपनी कुल्हाड़ी से तस्करों को सबक भी सिखाते नजर आएंगे। मजेदार बात ये है कि फिल्म में पुष्पा का किरदार काफी बेखौफ है, जिस वजह से वह हर परेशानी का काफी शानदार अंदाज में सामना करता है। वहीं, फिल्म में रश्मिका मंदाना के किरदार एक स्थानिय लड़की का है, जिससे पुष्पा बेहद प्यार करता है।
 
विज्ञापन
Hindi trailer of Allu Arjun film Pushpa the Rise released and Ajay Devgan shares
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में दोनों के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है, जो पहले भी अल्लू अर्जुन के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ 'आर्या' और 'आर्या 2' में काम कर चुके हैं। वहीं, फिल्म को संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed