फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HIT- The Second Case: 'मेजर' के बाद एक और धमाका करने जा रहे अदिवि शेष, 'हिट 2' की नई रिलीज डेट का हुआ एलान

Thu, 15 Sep 2022 06:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 Sep 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
HIT- The Second Case: Major actor Adivi Sesh movie gets New Release Date 2 Dec 2022
Adivi Sesh - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के सुपरस्टार अदिवि शेष फिल्म 'मेजर' के बाद इस साल अपनी एक और शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम है 'हिट 2'। इस फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान हो चुका है।अब यह फिल्म 2 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। बता दें कि 'हिट 2' तेलुगू फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' की ही दूसरी किश्त है। आदिवि शेष की इस फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानु कर रहे हैं। आपको बता दें कि पहले यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होनी थी। लेकिन, फिल्म 'मेजर' के चलते इस फिल्म की रिलीज समय पर नहीं हो सकी। ऐसे में अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट का एलान किया है।

HIT- The Second Case: Major actor Adivi Sesh movie gets New Release Date 2 Dec 2022
अदिवि शेष - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'हिट 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही जारी कर दिया गया था, जिसमें अदिवि का लुक फैंस को बेहद पसंद आया। तभी से फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। हालांकि, अब उनका यह इंतजार पूरा हो गया है। साल के आखिर में वह फिल्म देख सकेंगे। आपको बता दें कि 'हिट 2' का पहला पार्ट 'हिट: द फर्स्ट केस' वर्ष 2020 में रिलीज हुई थी, जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 

HIT- The Second Case: Major actor Adivi Sesh movie gets New Release Date 2 Dec 2022
अदिवि शेष - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी अदिवि शेष ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ''हिट 2', 2 दिसंबर। सिर्फ सिनेमाघरों में।' पोस्टर में अदिवि का लुक बेहद शानदार लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
HIT- The Second Case: Major actor Adivi Sesh movie gets New Release Date 2 Dec 2022
अदिवि शेष - फोटो : सोशल मीडिया

अदिवि के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। रिलीज डेट सामने आते ही यूजर्स का उत्साह देखते बन रहा है। आपको बता दें कि अदिवि शेष की फिल्म 'मेजर' इस साल 3 जून 2022 को रिलीज हुई। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। बता दें कि यह फिल्म नवंबर 2008 में मुंबई आतंकी हमलों में शहीद हुए संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। इसमें अदिवि ने संदीप उन्नीकृष्णन का रोल प्ले किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed