हनी सिंह ने मुंबई कॉन्सर्ट में दिया सरप्राइज, खुशी से झूम उठी फैन; यूजर्स ने सिंगर को जमकर सराहा
Honey Singh Music Concert: हनी सिंह को लेकर फैंस के बीच क्रेज आज भी बरकरार है। मुंबई कॉन्सर्ट में सिंगर ने भी अपने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है। जानिए, हनी सिंह ने ऐसा क्या किया?
विस्तार
सिंगर हनी सिंह का शनिवार को मुंबई में एक शानदार म्यूजिक कॉन्सर्ट हुआ। इसमें हजारों की संख्या में फैंस और कई सेलिब्रिटीज भी नजर आए। फैंस को अपने गानों पर हनी सिंह ने झूमने पर मजबूर कर दिया, साथ ही एक फीमेल फैन को कमाल का सरप्राइज भी दिया।
गिफ्ट देखकर खुशी से झूम उठी फीमेल फैन
हनी सिंह ने स्टेज पर एक लड़की को बुलाया, उससे नाम पूछा। लड़की ने अपना नाम श्रुति बताया। इसके बाद हनी सिंह बोले श्रुति को बाइक मिल रही है। स्टेज पर एक शानदार बाइक रखी थी, जो हनी सिंह ने अपनी फैन को गिफ्ट कर दी। साथ ही कहा कि हेलमेट पहनकर बाइक चलाना। बाइक पाकर हनी सिंह की फीमेल फैन खुशी से झूम उठी।
यूजर्स ने की सिंगर हनी सिंह की तारीफ
सोशल मीडिया पर हनी सिंह का जब गिफ्ट वाला वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स ने उनकी खूब तारीफ की है। हनी सिंह के लिए रेड हार्ट, फायर इमोजी फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। साथ ही बाइक मिलने वाली फीमेल फैन को भी लकी बताया है।
करियर फ्रंट पर हनी सिंह क्या कर रहे हैं?
पिछले साल हनी सिंह ने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाना गया। इसमें ‘फतेह’, ‘रेड 2’, ‘हाउसफुल 5’, ‘दे दे प्यार दे 2’ जैसी फिल्में शामिल रही हैं। इन फिल्मों में गाए उनके गाने काफी पसंद किए गए। इस साल भी उनके पास कुछ नए प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। फिल्मों में गाने के अलावा वह स्टेज शो भी लगातार करते रहते हैं। इन दिनों वह अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट में काफी व्यस्त हैं।