फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5 Teaser: क्रूज पर होगी कॉमेडी, जुड़ेगा मर्डर का भी एंगल; अक्षय-रितेश समेत 18 किरदार हुए इंट्रोड्यूस

Wed, 30 Apr 2025 11:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 30 Apr 2025 11:15 AM IST
सार

Housefull 5: हाउसफुल 5 की झलक पाने का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। बुधवार को निर्माताओं ने इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया।
 

विज्ञापन
Housefull 5 Teaser Released Akshay Kumar Riteish Deshmukh Abhishek Bachchan Tarun Mansukhani
हाउसफुल 5 - फोटो : यूट्यूब

बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ अपनी पांचवीं किस्त के साथ धमाकेदार वापसी करने को तैयार है। ‘हाउसफुल 5’ का टीजर आज यानी 30 अप्रैल 2025 को रिलीज हो चुका है। इस बार अक्षय कुमार और रितेश देशमुख समेत फिल्म में 18 दमदार कलाकारों की टोली नजर आएगी। खास बात यह है कि फिल्म में सिर्फ हंसी-मजाक ही नहीं, बल्कि एक मर्डर मिस्ट्री का रोमांच भी होगा। 


Raid 2: रेड 2 की टीम ने इंडस्ट्री की मौजूदा स्थिति पर की खुलकर बात, बताया- सफल फिल्मों के लिए क्या है जरूरी

Housefull 5 Teaser Released Akshay Kumar Riteish Deshmukh Abhishek Bachchan Tarun Mansukhani
हाउसफुल 5 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीजर में दिखा हंसी और सस्पेंस का तड़का

‘हाउसफुल 5’ का टीजर देखने के बाद लोग इसे अभी से सोशल मीडिया पर ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। टीजर में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख अपनी चिरपरिचित कॉमेडी के अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपदे, निकितिन धीर, रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडीज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा जैसे 18 सितारे अपने किरदारों के साथ इंट्रोड्यूस किए गए हैं। टीजर में एक शानदार क्रूज शिप पर सभी सितारे नजर आए हैं, जहां हंसी-ठिठोली के बीच एक मर्डर की गुत्थी सुलझाई जाएगी। यह कॉमेडी और सस्पेंस का मिश्रण फैंस के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


Housefull 5 Teaser Released Akshay Kumar Riteish Deshmukh Abhishek Bachchan Tarun Mansukhani
हाउसफुल 5 - फोटो : यूट्यूब
कहानी में क्या है खास?

‘हाउसफुल 5’ की कहानी एक क्रूज शिप पर आधारित है, जहां मर्डर मिस्ट्री भी दर्शकों को बांधे रखेगी। टीजर से संकेत मिलता है कि क्रूज पर मौजूद हर किरदार इस मर्डर का संदिग्ध हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक संजय दत्त और जैकी श्रॉफ पुलिस अधिकारियों की भूमिका में नजर आ सकते हैं जो इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करेंगे। 
Tiku Talsania: जब शाहरुख ने टीकू तलसानिया को चलाने के लिए दे दी अपनी कार, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull 5 Teaser Released Akshay Kumar Riteish Deshmukh Abhishek Bachchan Tarun Mansukhani
हाउसफुल 5 - फोटो : यूट्यूब
इन दिन होगी रिलीज

‘हाउसफुल 5’ को साजिद नाडियाडवाला ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया । साजिद इस फ्रेंचाइजी के साथ शुरू से जुड़े रहे हैं और हर बार दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आए हैं। इस बार उनकी पत्नी वर्धा नाडियाडवाला भी प्रोडक्शन में उनका साथ दे रही हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण मानसुखानी ने किया है, जिन्हें ‘दोस्ताना’ के लिए जाना जाता है। यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

विज्ञापन
Housefull 5 Teaser Released Akshay Kumar Riteish Deshmukh Abhishek Bachchan Tarun Mansukhani
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar
हाल ही में रिलीज हुई है अक्षय की ये फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी हैं। फिल्म को सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी सराहा है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 100 करोड़ के आंकड़े से काफी दूर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed