फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raid 2: रेड 2 की टीम ने इंडस्ट्री की मौजूदा स्थिति पर की खुलकर बात, बताया- सफल फिल्मों के लिए क्या है जरूरी

Wed, 30 Apr 2025 07:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 30 Apr 2025 07:52 AM IST
सार

Raid 2 Team: रेड 2 की टीम ने हाल ही में एक बातचीत में फिल्म इंडस्ट्री की मौजूदा स्थिति पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्मों की सफलता के लिए कुछ जरूरी बातें भी बताईं।

विज्ञापन
Raid 2 Team Talk About the current state of Hindi film industry Details Inside
कुमार मंगत, भूषण कुमार, अभिषेक पाठक - फोटो : एएनआई

'रेड 2' इस गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अजय देवगन और रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है।  इस फिल्म की रिलीज से पहले निर्माता भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने एएनआई के साथ एक खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्म के बारे में बताया, बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मौजूदा चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर भी खुलकर चर्चा की।


Rishi Kapoor Death Anniversary: रविवार को काम नहीं करते थे ऋषि कपूर, खूब मशहूर थे चिंटू जी के कंजूसी के किस्से

Raid 2 Team Talk About the current state of Hindi film industry Details Inside
भूषण कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @bhushankumar_official
कोविड ने बदला सिनेमा का मिजाज

भूषण कुमार ने कहा कि कोविड महामारी ने सिनेमाघरों की रौनक को काफी प्रभावित किया। “कोविड के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने लोगों का मनोरंजन घर तक पहुंचाया। जब दर्शक थिएटर में लौटे तो कई बार फिल्मों की कहानी या कंटेंट उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। ‘जाट’, ‘छावा’, ‘केसरी 2’ और ‘डिप्लोमैट’ जैसी फिल्मों ने सिनेमाघरों में कामयाबी हासिल की। अब ‘रेड 2’ के साथ हम दर्शकों को फिर से थिएटर तक लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि फिल्में बनाते समय दर्शकों की पसंद को समझना जरूरी है। इससे न सिर्फ सिनेमाघरों में भीड़ बढ़ेगी, बल्कि पूरी इंडस्ट्री को फायदा होगा।
DC vs KKR: सुनील शेट्टी ने बांधे दामाद केएल राहुल की तारीफों के पुल

Raid 2 Team Talk About the current state of Hindi film industry Details Inside
कुमार मंगत पाठक, अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
कहानी में दम, तो कामयाबी पक्की

निर्माता कुमार मंगत पाठक ने साफ शब्दों में कहा, “कहानी अच्छी हो तो फिल्म जरूर चलती है।" उनका मानना है कि सिनेमाघरों को फिर से जीवंत करने का सबसे बड़ा हथियार ऐसी फिल्में हैं जो दर्शकों के दिल को छू सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raid 2 Team Talk About the current state of Hindi film industry Details Inside
अभिषेक पाठक, अजय देवगन, कुमार मंगत पाठक - फोटो : इंस्टाग्राम
बजट का सही प्रबंधन जरूरी

इस बातचीत में अभिषेक पाठक ने फिल्म निर्माण के बजट को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “कई बार फिल्म का बजट बेकाबू हो जाता है। उदाहरण के लिए कुछ अभिनेताओं या अभिनेत्रियों के मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट को प्रति दिन दो से पांच लाख रुपये तक मिलते हैं जो कई बार हमारे तकनीशियनों की फीस से भी ज्यादा होता है। हर किसी का योगदान बराबर है, लेकिन बजट में संतुलन और निष्पक्षता लाने की जरूरत है।” अभिषेक का सुझाव है कि अगर लागत पर नियंत्रण हो, तो अच्छी फिल्में कम खर्च में बनाई जा सकती हैं, जिससे इंडस्ट्री को भी फायदा होगा।

विज्ञापन
Raid 2 Team Talk About the current state of Hindi film industry Details Inside
फिल्म रेड 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
अमय पटनायक बनकर फिर जादू चलाएंगे अजय

‘रेड 2’ में अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ वाणी कपूर भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अजय आयकर अधिकारी अमय पटनायक के रूप में एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। यह फिल्म कल यानी 1 मई, 2025 को रिलीज होगी।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed