रामायण के VFX पर मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बीच ऋतिक रोशन ने कही यह बात, लिखा- 'जज करने से पहले...'
Ramayana VFX: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। जिसके VFX को लेकर अब ऋतिक रोशन ने अपनी राय दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के पहले टीजर पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ लोगों ने फिल्म की बड़ी स्केल और म्यूजिक की तारीफ की, तो कुछ ने इसके VFX (विज़ुअल इफेक्ट्स) की आलोचना की। इस बहस के बीच अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी राय पेश की है।
ऋतिक का पोस्ट
ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर 'रामायण' के VFX पर अपनी राय दी है। ऋतिक ने लिखा कि VFX कभी-कभी बहुत खराब लग सकता है, खासकर तब जब वह अपनी फिल्म में हो। लेकिन उन्होंने याद किया कि बचपन में उन्होंने लंदन में 'बैक टू द फ्यूचर' फिल्म देखी थी, जो इतनी अच्छी लगी कि वे अपने पापा के VHS प्लेयर पर बार-बार फ्रेम रोककर देखते रहे। ऋतिक ने सलाह देते हुए लिखा, 'जज करने से पहले पूरी फिल्म देखें।'
ऋतिक ने की फिल्ममेकर्स की तारीफ
ऋतिक ने उन फिल्ममेकर्स की तारीफ की जो बड़े सपने देखते हैं और रिस्क लेते हैं। उन्होंने 'बाहुबली', 'कल्कि 2898 एडी', 'रामायण' और अपने पापा राकेश रोशन की फिल्मों 'कोई मिल गया' और 'कृष' का जिक्र किया। ऋतिक ने लिखा कि ये लोग कई साल की मेहनत और सारा पैसा दांव पर लगाते हैं, ताकि कोई 11 साल का बच्चा भी सिनेमा देखकर वही जादू महसूस कर सके, जैसा उन्होंने महसूस किया था।
VFX को लेकर ऋतिक की राय
ऋतिक ने आगे लिखा कि VFX वाले सीन बनाने के लिए हजारों कलाकार दिन-रात मेहनत करते हैं। इसलिए आलोचना करते समय हमें थोड़ी समझदारी दिखानी चाहिए। ऋतिक ने यह भी लिखा कि हर फिल्ममेकर अपनी कहानी के हिसाब से अलग-अलग VFX स्टाइल चुनता है। जैसे कुछ लोग एनीमे स्टाइल पसंद करते हैं, कुछ रियलिस्टिक। दोनों स्टाइल गलत नहीं होते, बस अलग-अलग होते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'
'रामायण' नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित है। इसमें रणबीर कपूर के अलावा यश, साई पल्लवी और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अक्तूबर 2026 में दिवाली के आसपास रिलीज होगी। इसका दूसरा भाग 2027 दिवाली पर रिलीज होगा।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के बाद 'प्रलय' में नजर आएंगे रणवीर सिंह, निर्माता हंसल मेहता ने जॉम्बी फिल्म के बारे में बताया सबकुछ