फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik roshan and ex wife sussanne khan bond over lunch on son birthday

Viral: बेटे रिदान के जन्मदिन पर साथ नजर आए ऋतिक रोशन और सुजैन खान, बच्चों संग लिया लंच का मजा

Sun, 01 May 2022 10:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 01 May 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan and ex wife sussanne khan bond over lunch on son birthday
ऋतिक रोशन, सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और सुजैन खान को एक समय में आदर्श कपल में गिना जाता था। लेकिन तलाक के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। दोनों ने भले ही तलाक ले लिया हो लेकिन एक डोर है, जिससे वह आज भी बंधे हुए हैं और वह हैं उनके बच्चे। ऋतिक और सुजैन आए दिन अपने बच्चों के जरिए एकसाथ नजर आते हैं। बता दें कि ऋतिक और सुजैन के दो बेटे रिदान और रेहान रोशन हैं। हाल ही में दोनों अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए साथ नजर आए।

विज्ञापन

सुजैन और ऋतिक रोशन के रिदान का आज 12वां जन्मदिन है। दोनों इसे सेलिब्रेट करने के लिए फैमिली लंच पर गए थे। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान वह बेहद कूल लग रहे थे। इस दौरान ऋतिक ने काले रंग की टी-शर्ट और डेनिम पैंट पहनी थी। वहीं सुजैन ने सफेद और काले टॉप के साथ नीली जींस पहनी थी। सुजैन अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थीं तो वहीं ऋतिक उनके पीछे चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

hrithik roshan and ex wife sussanne khan bond over lunch on son birthday
ऋतिक रोशन, सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

देर रात को सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे रिदान के लिए एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। कैप्शन में सुजैन ने लिखा- मेरे बर्थडे बॉय को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप ऐसे ही तरक्की करें और आगे बढ़ें। सुजैन के इस पोस्ट पर उनके बॉयफ्रेंड अरसल गोनी ने भी प्यारा सा कमेंट कर रिदान को विश किया है। गोनी ने लिखा, हैप्पी हैप्पी बर्थडे रिदु...। 

विज्ञापन

अगल होने के बावजूद दोनों हमेशा अपने बच्चों के साथ खड़े नजर आते हैं। तलाक के बाद भी दोनों अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से कर रहे हैं और वह साथ में छुट्टियां बिताते हुए भी देखे जाते हैं। बता दें कि दोनों के तलाक लेने के कुछ दिन बाद ऋतिक का नाम सबा आजाद के साथ जोड़ा जा रहा है। सबा और ऋतिक अक्सर साथ घूमते हुए देखे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed