ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा संग रमेश तोरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे, नोरा और कई सेलेब्स ने की शिरकत
Ramesh Taurani Diwali Party: फिल्म निर्माता रमेश तोरानी ने मुंबई में एक शानदार दिवाली पार्टी बॉलीवुड सेलेब्स को दी है। इस पार्टी में कई फिल्मी सितारे नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रमेश तोरानी की दिवाली पार्टी में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पहुंचे। दोनों ट्रेडिशनल अटायर में पार्टी में पहुंचे। इनके अलावा भी कई सेलेब्स ने भी इस शानदार दिवाली पार्टी में शिरकत की है। कई सेलिब्रिटी कपल्स भी इस पार्टी में शामिल हुए।
ये खबर भी पढ़ें: ऋतिक रोशन की शिकायत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बयान, अपमानजनक कंटेंट पर लगेगी रोक
ऋतिक और सबा के चेहरे पर दिखी दिवाली की चमक
ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के साथ दिवाली पार्टी में एंट्री ली। पैपराजी को इस कपल ने जमकर फोटो पोज दिए। सबा और ऋतिक साथ में काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन विज्ञापन
नोरा फतेही और मृणाल ठाकुर दमकती नजर आईं
नोरा फतेही और मृणाल ठाकुर के ट्रेडिशनल अटायर ने दिवाली पार्टी की रौनक को बढ़ा दिया। ट्रेडिशनल ड्रेस ने मृणाल और नोरा की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे।
रमेश तोरानी की दिवाली पार्टी में मनीष पॉल, अरशद वारसी के अलावा भी कई सेलेब्स शामिल हुए। सभी ने पैपराजी को पोज दिए और उसके बाद दिवाली पार्टी में शामिल हुए।