एक्शन स्टार जैकी चैन से ऋतिक रोशन की फैंसी मुलाकात, साथ में खिंचवाई फोटो; फैंस बोले- 'एक फ्रेम में दो लीजेंड'
Hrithik Roshan Meets Jackie Chan: अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच ऋतिक ने फैंस को एक सरप्राइज दिया है। हाल ही में उन्होंने एक्शन स्टार जैकी चैन से मुलाकात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' हाल ही में एक्शन स्टार चैकी चैन से मिले। जैकी से मिलकर ऋतिक खुशी से झूम उठे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे और जैकी साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों सितारों के चेहरे पर एक-दूसरे से मिलने की खुशी झलक रही है।
मैचिंग हैट पहने दिखे दोनों दिग्गज
ऋतिक रोशन ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे और जैकी चेन साथ में पोज देते दिख रहे हैं। दोनों ने मैचिंग हैट पहनी है। ऋतिक ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'आपसे यहां मिलकर अच्छा लगा सर जैकी चैन। मेरी टूटी हुई हड्डियां आपकी टूटी हुई हड्डियों को सलाम करती हैं। हमेशा और हमेशा'।
ऋतिक ने जैकी चैन को बताया प्रेरणा
तस्वीरों में ऋतिक रोशन ऑल-व्हाइट लुक में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। उन्होंने एक क्रिस्प टी-शर्ट के साथ व्हाइट डेनिम जैकेट, मैचिंग पैंट पहनी है। वहीं, जैकी ब्लैक शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कहा कि फिल्मों में स्टंट और एक्शन सीक्वेंस करने के मामले में जैकी चैन उनके लिए एक प्रेरणा हैं।
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज पर कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया, शाहरुख के बेटे आर्यन पर कही बड़ी बात
फैंस भी हुए उत्साहित
ऐसा पहली बार नहीं है, जब ऋतिक रोशन एक्शन स्टार जैकी चैन से मिले हैं। वे इससे पहले 2019 में ऋतिक की फिल्म काबिल के चाइना प्रीमियर के दौरान एक साथ पोज दे चुके हैं। दोनों की हालिया मुलाकात पर फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दो लीजेंड एक फ्रेम में'। दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने लिखा है, 'जैकी'। टाइगर श्रॉफ ने फायर इमोजी और हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह कॉलेब पूरी दुनिया चाहती है'।