फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik Roshan narrated the script of Kal ho na ho to preity zinta the film director Nikhil Advani revealed

Preity Zinta: प्रीति जिंटा को इस अभिनेता ने सुनाई 'कल हो न हो' की स्क्रिप्ट, फिल्म निर्देशक ने किया खुलासा

Thu, 05 Dec 2024 10:02 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Dec 2024 10:02 AM IST
सार

निर्देशक निखिल आडवाणी ने फिल्म 'कल हो न हो' की शूटिंग को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री प्रीति जिंटा को ऋतिक रोशन ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी।

विज्ञापन
hrithik Roshan narrated the script of Kal ho na ho to preity zinta the film director Nikhil Advani revealed
ऋतिक रोशन-प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्देशक निखिल आडवाणी ने फिल्म 'कल हो न हो' से अपने करियर की शुरुआत की। बतौर निर्देशक ये उनकी पहली फिल्म रही। उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म को न तो करण जौहर ने प्रीति जिंटा को सुनाया न ही उन्होंने खुद। निर्देशक निखिल आडवाणी ने बताया कि इस फिल्म को ऋतिक रोशन ने प्रीति जिंटा को सुनाया था, इस दौरान वे दोनों 'कोई मिल गया' की शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

hrithik Roshan narrated the script of Kal ho na ho to preity zinta the film director Nikhil Advani revealed
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन ने प्रीति जिंटा को सुनाई थी स्क्रिप्ट
मिर्ची प्लस से बातचीत में निखिल आडवाणी ने बताया, "हम वहां मौजूद भी नहीं थे", उन्होंने आगे कहा कि शाहरुख खान या करण जौहर ने प्रीति को फोन करके बताया कि ऋतिक ने स्क्रिप्ट सुनी है। उन्होंने अभिनेत्री से पूछा कि क्या वह इसे सुनने के लिए तैयार हैं और आडवाणी ने कहा, "फिल्म की अपनी नियति थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

hrithik Roshan narrated the script of Kal ho na ho to preity zinta the film director Nikhil Advani revealed
शाहरुख खान और निखिल आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk/@nikkhiladvani
शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क गए थे निखिल
निखिल आडवाणी ने 'कल हो न हो' फिल्म के निर्माता यश जौहर के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वे नौ दिन तक टोरंटो में फिल्म की शूटिंग की लेकिन वे उदास थे। जब यश जौहर ने उन्हें ऐसी हालत में देखा तो उन्होंने इसका कारण पूछा। उन्होंने बताया कि वे फिल्म की शूटिंग को लेकर असंतुष्ट हैं। ऐसे में उनकी बात सुनकर यश जौहर ने उन्हें न्यूयॉर्क भेज दिया।
विज्ञापन

hrithik Roshan narrated the script of Kal ho na ho to preity zinta the film director Nikhil Advani revealed
कल हो न हो - फोटो : यूट्यूब
ऐसी है फिल्म की कहानी
साल 2003 में आई इस फिल्म को प्रशंसक आज भी पसंद करते हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘कल हो ना हो’ ने अपनी इमोशनल स्टोर से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म की कहानी में अमन यानी शाहरुख खान नैना यानी प्रीति जिंटा के किरदार को जिंदगी जीना और प्यार करना सिखाता है। आखिर में पता चलता है कि अमन एक बीमारी से पीड़ित है और जल्द ही मर जाएगा। इस स्टोरी लाइन पर फिल्म ‘कल हो ना हो’ फिल्म बनाई गई थी। फिल्म में सैफ अली खान ने भी दूसरे हीरो का रोल निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed