फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan praises alleged girlfriend Saba Azad for Rocket Boys

Hrithik Roshan: रॉकेट बॉयज के दूसरे सीजन  का बेसब्री से इंतजार कर रहे ऋतिक रोशन, सबा आजाद के लिए कही ये बात

Fri, 22 Apr 2022 02:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 22 Apr 2022 02:03 PM IST
सार

आज ऋतिक रोशन ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद की वेब सीरीज रॉकेट बॉयज का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने सबा की खूब तारीफ की है।  
 

विज्ञापन
Hrithik Roshan praises alleged girlfriend Saba Azad for Rocket Boys
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋतिक रोशन को जब से पहली बार सबा आजाद के साथ हाथ में हाथ डाले घूमते हुए देखा गया है, तब से वह लगातार सुर्खियों में हैं। माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि सबा आजाद ने रोशन परिवार के लिए लंच तक बनाया था। आज ऋतिक रोशन ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद की वेब सीरीज रॉकेट बॉयज का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने सबा की खूब तारीफ की है।  
विज्ञापन


स्टोरी में क्या है?
पहली स्टोरी में ऋतिक रोशन ने 'द रॉकेट बॉयज' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा 'रिपीट वॉच! इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। पूरी टीम ने क्या कमाल का काम किया है। यह जानकर गर्व होता है कि हम में से किसी एक ने इसे मेड इन इंडिया बनाया है। दूसरी स्टोरी में उन्होंने सभी एक्टर्स को टैग किया और उनके काम की तारीफ की। कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद को टैग करते हुए ऋतिक ने लिखा, 'आप उन बेहतरीन अभिनेत्रियों में से हैं, जिनको मैंने देखा है। मुझे आपसे प्रेरणा मिलती है।'
विज्ञापन




इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय ऋतिक रोशन के पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं। वह बहुत जल्द विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगे, जिसमें ऋतिक के साथ सैफ अली खान भी हैं। वेधा में उनका पहला लुक ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर लॉन्च किया गया था। इस फिल्म में राधिका आप्टे और रोहित सराफ भी हैं। यह  फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास 'फाइटर' भी है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह बहुप्रतीक्षित फिल्म कृष 4 में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed