सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan Reacts To Mumbai Pillar Collapse Seeks Strict Action Says Safety Must Be Prioritised

‘मजदूरों और लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी’, मुंबई मेट्रो पिलर हादसे पर ऋतिक रोशन ने जताया दुख; की ये बड़ी मांग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 16 Feb 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Hrithik Roshan On Mumbai Pillar Collapse: मुंबई मेट्रो का पिलर गिरने की घटना पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने नाराजगी जताई है। जानिए दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Hrithik Roshan Reacts To Mumbai Pillar Collapse Seeks Strict Action Says Safety Must Be Prioritised
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम-@hrithikroshan
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता ऋतिक रोशन ने मुंबई के मुलुंड इलाके में हुए जानलेवा खंभे के गिरने की घटना पर दुख जताते हुए इसे दिल दहला देने वाला और दर्दनाक बताया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से सख्त सुरक्षा उपाय लागू करने की भी अपील की है। एलबीएस रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन फैक्ट्री के पास हुई इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए थे।

Trending Videos

ऐसे हादसों के लिए बनाए जाएं सख्त नियम
ऋतिक रोशन ने इस दुर्घटना पर अपनी सांत्वना व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। एक्टर ने दुख जताते हुए स्टोरी पर लिखा, ‘यह बेहद दुखद और दर्दनाक घटना है। मृतक के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबदेही तय करने के लिए अधिकारियों ने जो तुरंत कार्रवाई की, मैं उसकी सराहना करता हूं। लेकिन सुरक्षा जांच और ऐसी दुर्घटनाओं की रोकथाम प्रमुखता होनी चाहिए। खासकर मुंबई की सबसे व्यस्त सड़कों पर चल रहे सभी विकास कार्यों को देखते हुए।

निर्माण मजदूरों और आम लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सख्त नियम और प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे।’

कब हुई घटना
बीएमसी के मुताबिक, 14 फरवरी को दोपहर 12:15 बजे के आसपास यह हिस्सा ढह गया, जिससे एक स्कोडा कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीटीआई के अनुसार, घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दो अन्य की हालत स्थिर है। यह त्रासदी तब घटी जब निर्माणाधीन मुंबई मेट्रो लाइन 4 का एक पैरापेट हिस्सा गुजरते वाहनों पर गिर गया। मलबे के नीचे दबकर एक ऑटो रिक्शा दबने से रामधन यादव की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed