ऋतिक रोशन ने किया ‘हैप्पी पटेल’ का रिव्यू, फिल्म को लेकर कही ये बात; वीर दास ने दिया ये रिप्लाय
Hrithik Roshan Reviewed Happy Patel: अभिनेता ऋतिक रोशन ने वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का रिव्यू किया है। जानिए ऋतिक ने फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने हालिया रिलीज फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ से निर्देशन में भी कदम रखा है। ‘हैप्पी पटेल’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। हालांकि, फिल्म दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रही है। लेकिन इस बीच अब अभिनेता ऋतिक रोशन ने ‘हैप्पी पटेल’ की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने वीर दास की भी प्रशंसा की है।
ऋतिक ने की तारीफ
ऋतिक रोशन ने ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। इस स्टोरी में ऋतिक ने ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की तारीफ करते हुए लिखा, ‘हैप्पी पटेल से बहुत मनोरंजन मिला। वीर को बधाई। शानदार कॉमेडी और दमदार स्क्रिप्ट का अद्भुत मिश्रण देखना बहुत मजेदार था!’
वीर ने ऋतिक को बोला थैंक्यू
ऋतिक रोशन की इस तारीफ पर वीर दास ने भी प्रतिक्रिया दी और फिल्म को पसंद करने के लिए ऋतिक का आभार जताया। वीर दास ने ऋतिक की स्टोरी की तस्वीर को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘ऋतिक - काश हर कॉमेडी प्रेमी और पहली बार फिल्म बनाने वाले को आप जैसा स्टार मिल जाए। आप स्क्रीन पर जादू बिखेरते हैं और हम जैसे छोटे-मोटे जासूसों पर भी उसका असर होता है! धन्यवाद।’
Hrithik ❤️ May every comedy lover and first time Filmaker find a star like you. You’re magic on screen, and it falls on us smaller silly spies too. Thank you 🙏 @iHrithik @AKPPL_Official @KaviShastri pic.twitter.com/Pt9UkvGyTK
— Vir Das (@thevirdas) January 22, 2026
आमिर खान ने किया है फिल्म का निर्माण
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तले बनी ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को वीर दास के साथ कवि शास्त्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वीर दास के अलावा शारिब हाशमी, मोना सिंह, मिथिला पालेकर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में इमरान खान और आमिर खान के कैमियो भी हैं। हालांकि, फिल्म सात दिनों में सिर्फ 5.50 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है।