फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan's mother Pinky Roshan's video goes viral doing tremendous workouts

सोशल मीडिया: ऋतिक रोशन की मम्मी पिंकी रोशन का वीडियो वायरल, कर रही हैं जबरदस्त वर्कआउट

Thu, 20 Jan 2022 06:55 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 20 Jan 2022 06:55 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की मम्मी पिंकी रोशन का एक वर्कआउट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पिंकी रोशन जबरदस्त वर्कआउट करती हुई दिख रही हैं। खुद ऋतिक ने अपनी मम्मी के इस वर्कआउट वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
 

विज्ञापन
Hrithik Roshan's mother Pinky Roshan's video goes viral doing tremendous workouts
पिंकी रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की मम्मी पिंकी रोशन का एक वर्कआउट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पिंकी रोशन जबरदस्त वर्कआउट करती हुई दिख रही हैं। खुद ऋतिक ने अपनी मम्मी के इस वर्कआउट वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी मम्मी का वर्कआउट वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि कुछ अच्छा करने के लिए कभी देर नहीं होती है।

विज्ञापन


विज्ञापन


ऋतिक ने सोशल मी़डिया यूजर्स को उनकी मम्मी के वर्काउट वीडियो को पसंद करने के लिए शुक्रिया कहा। इस वीडियो में रेड टीशर्ट और ब्लैक कलर की हॉफ पैंट में ऋतिक रोशन की मम्मी पिंकी रोशन दीवार फांदने से लेकर रस्सा खींचने जैसे मुश्किल वर्कआउट करती हुई दिख रही हैं। अभिनेता ऋतिक ने अपनी मम्मी पिंकी रोशन की कई अन्य वर्कआउट वीडियोज को भी शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट के जरिए अपनी मम्मी के वर्कआउट की तारीफ की है। वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा कि 68 साल की उम्र में मम्मी की हर तरह की फिटनेस और वेलनेस देख उनके अंदर भी उम्मीद पैदा हुई है कि बेहतर की कोशिश जारी रख सकते हैं। उन्होंने लिखा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितनी उम्र है, बेहतर की कोशिश जारी रखनी चाहिए। आगे ऋतिक ने लिखा, ''मेरी मां के इस पैशन को सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी को गले लगाता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, '‘मैं जानता हूं कि मेरी मम्मी बुरे वक्त से गुजरी हैं। सभी की जिंदगी में कभी न कभी ऐसा वक्त आता है। मैं जानता हूं कि उनके लिए वापस जिम में लौटना और यह सब शुरू करना कितना मुश्किल था, पर उन्होंने यह कर दिखाया। ऋतिक ने लिखा कि उनकी मां पिंकी रोशन को यह पता है कि इंस्टाग्राम पर उनको यूजर्स अपना समर्थन देते हैं। उन्होंने आगे बताया कि उनकी मां ने 58 साल की उम्र में वर्कआउट करना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि मैं यह इसलिए बता रहा हूं कि ताकि जो अन्य अभिभावक सोचते हैं कि अब देर हो गई है, वह इसे जान लें कि देर कभी नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed