फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan says action films need a better screenplay

एक्शन फिल्में करने वालों को एक बेहतर पटकथा की जरूरत होती है: ऋतिक रोशन

Sun, 29 Sep 2019 07:02 AM IST
Mishra Mishra एंजेसी
एंजेसी Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 29 Sep 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan says action films need a better screenplay
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अभिनेता ऋतिक रोशन की पसंदीदा फिल्में एक्शन प्रधान फिल्में हैं। लेकिन अभिनेता का कहना है कि ऐसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करें, इसके लिये एक बेहतर पटकथा का होना अहम हो जाता है।

विज्ञापन


ऋतिक की हालिया फिल्म ‘सुपर 30’ सफल रही है। अभिनेता ने कहा कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘वॉर’ के किरदार में फिट बैठने के लिये उन्हें खुद में काफी शारीरिक बदलाव करना पड़ा। फिल्म में वह एक खुफिया अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं तथा उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं।
विज्ञापन


ऋतिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार में कहा, ‘‘वापस ऐसी फिल्म (एक्शन फिल्म) से जुड़ना अच्छा लग रहा है। इस तरह की फिल्में करना मुझे पसंद है। मुझे एक्शन फिल्में पसंद हैं। ऐसी फिल्में करने का मुझे बहुत कम मौका मिला लेकिन जब भी यह मौका मिला, मैंने इसे किया।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता (45) ने कहा कि टाइगर और आनंद पर उन्हें बहुत भरोसा है। इससे पहले आनंद के साथ वह ‘बैंग बैंग’ में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘असल में मैं सिर्फ एक्शन फिल्में करना चाहता हूं। लेकिन अच्छी पटकथा का मिलना बहुत मुश्किल है और उन्हें लिखना भी उतना ही मुश्किल है। यह देखने में आसान लगता है क्योंकि उसमें एक्शन, डांस और मनोरंजन होता है लेकिन ऐसी फिल्मों के लिये आपके पास एक बेहतरीन पटकथा होनी चाहिए।’’


कई नायकों वाली फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर ऋतिक ने कहा कि अच्छे अभिनेता हों तो ऐसी फिल्में करना संभव है। ऋतिक इससे पहले अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, संजय दत्त और फरहान अख्तर जैसे अभिनेताओं के साथ काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed