सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan Shares Heart Touching Note On Son hrehaan roshan 20 Birthday says good luck you adult

20 साल के हुए ऋतिक रोशन के बड़े लाडले रेहान; एक्टर ने लिखा खूबसूरत नोट, जिंदगी को लेकर दी यह जरूरी सीख

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 28 Mar 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Hrithik Roshan Son 20th Birthday: अभिनेता ऋतिक रोशन के बड़े बेटे रेहान आज 28 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक ने इस मौके पर बेटे के लिए सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया है। 

Hrithik Roshan Shares Heart Touching Note On Son hrehaan roshan 20 Birthday says good luck  you adult
रेहान-ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन के बड़े बेटे रेहान 20 साल के हो गए हैं। आज 28 मार्च को उनका जन्मदिन है। इस मौके पर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कुछ पुरानी यादें साझा की हैं। इसी के साथ बेटे को जिंदगी से जुड़ी एक जरूरी सीख दी है। 

Trending Videos

Hrithik Roshan Shares Heart Touching Note On Son hrehaan roshan 20 Birthday says good luck  you adult
ऋतिक रोशन-रेहान रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

लिखा- 'ऐसी जिंदगी बनाना जो मजबूत हो'
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'मेरे प्यारे रे। जैसे ही तुम बड़े हो रहे हो, यहां एक प्यारी सी याद दिला रहा हूं कि असल में बड़े होने का मतलब क्या है।

एक ऐसी जिंदगी बनाना जो काफी मजबूत हो
काफी जिम्मेदार हो
काफी स्थिर हो
काफी समझदार हो
..ताकि तुम्हारे अंदर का बच्चा बेकाबू हंसी के पलों से भर जाए
पूरी तरह से खुशी के पलों से
चुपचाप संतुष्टि भरी मुस्कान से
और उड़ने की पूरी आजादी से
बस यही काम है। न इससे ज्यादा। न इससे कम
तो गुड लक, अब तुम बड़े हो गए हो
याद रखना, बड़ा इंसान नाव चलाता है
लेकिन बच्चा... उसका कैप्टन होता है
'ओ कैप्टन, मेरे कैप्टन'
यह बात यहां ज्यादा सही बैठती है

विज्ञापन
विज्ञापन

Hrithik Roshan Shares Heart Touching Note On Son hrehaan roshan 20 Birthday says good luck  you adult
ऋतिक रोशन-रेहान रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

रेहान के बचपन की फोटोज कीं साझा
आगे लिखा है, '20वें जन्मदिन की शुभकामनाएं रे, मेरे बेटे। ऊपर दिए गए उदाहरण दिखाते हैं कि तुम्हारा कैप्टन हमेशा कैसा दिखता रहा है। ऋतिक रोशन ने रेहान की बचपन की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। बता दें कि रेहान, ऋतिक और सुजैन खान के बड़े बेटे हैं, जिनका जन्म 28 मार्च 2006 को हुआ। ऋतिक और सुजैन का अब तलाक हो चुका है। हालांकि, बच्चों की परवरिश दोनों साथ मिलकर कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)


Hrithik Roshan Shares Heart Touching Note On Son hrehaan roshan 20 Birthday says good luck  you adult
सुजैन खान-रेहान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सुजैन खान ने भी शेयर किया पोस्ट
सुजैन खान ने भी रेहान के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'रे, मेरी जान। तुम मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद हो। मेरे पहले बेटे.. तुम्हारी और रिड्जो की मां होने से बड़ी कोई खुशी नहीं है। तुम जिस तरह के इंसान बने हो, उसे देखकर मुझे बहुत-बहुत गर्व और कृतज्ञता महसूस होती है। मैं तुमसे पागलों की तरह प्यार करती हूं। 20s में तुम्हारा स्वागत है, मेरे सनशाइन'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed