फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan unhappy with Kangana Ranaut slap incident expressed sympathy after eight years of dispute

Hrithik Roshan: कंगना रणौत के 'थप्पड़ कांड' से नाखुश ऋतिक रोशन, विवाद के आठ साल बाद जताई हमदर्दी!

Sun, 09 Jun 2024 01:17 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 09 Jun 2024 01:17 AM IST
सार

कंगना रणौत को बीते दिन चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ कर्मी ने थप्पड़ मार दिया। वहीं, अब इस पर आई ऋतिक रोशन की प्रतिक्रिया जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। 
 

विज्ञापन
Hrithik Roshan unhappy with Kangana Ranaut slap incident expressed sympathy after eight years of dispute
ऋतिक रोशन-कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रणौत को गुरुवार दोपहर चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ कर्मी ने थप्पड़ मार दिया। हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद कंगना नई दिल्ली की यात्रा कर रही थीं। कुलविंदर कौर नाम की सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। सीआईएसएफ अधिकारियों की लिखित शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। सीआईएसएफ की ओर से स्थानीय पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, अब इस विवाद पर कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन की भी प्रतिक्रिया सामने आई है, जो लोगों का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। 

विज्ञापन

पत्रकार ने लिया कंगना का पक्ष

स्वतंत्र पत्रकार फेय डिसूजा ने इस कृत्य की निंदा करते हुए एक पोस्ट डाला। उन्होंने लिखा, 'सांसद कंगना रणौत को हवाईअड्डे पर थप्पड़ मारे जाने की घटना के संदर्भ में, हिंसा कभी भी जवाब नहीं हो सकती। खासकर हमारे देश में तो बिल्कुल नहीं, जो गांधीजी के अहिंसा के आदर्शों से पैदा हुआ था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किसी के विचारों और बयानों से कितना असहमत हैं, हम हिंसा से प्रतिक्रिया नहीं कर सकते और हमें इसकी निंदा नहीं करनी चाहिए। यह विशेष रूप से खतरनाक होता है जब सुरक्षाकर्मी वर्दी में रहते हुए हिंसक प्रतिक्रिया करते हैं। कल्पना कीजिए, पिछले दस वर्षों में, अगर हममें से जो लोग सत्ता पर सवाल उठाते थे, उन पर हवाईअड्डों पर उन कांस्टेबलों द्वारा हमला किया गया जो उस सत्ता से सहमत थे।' 

विज्ञापन


Thandel: 'थंडेल' के लिए कमर कस रहे नागा चैतन्य, जानें कब और कहां शुरू होगी शूटिंग?
विज्ञापन
विज्ञापन


सितारों ने पोस्ट लाइक कर दिया समर्थन 

फेय डिसूजा की इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने लाइक किया है, जिसे देखकर लोग यह मान रहे हैं कि अभिनेता भी इस थप्पड़ की घटना से खुश नहीं हैं। ऋतिक के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, एकता कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर और राजकुमार राव ने भी पत्रकार की पोस्ट को लाइक कर अपना समर्थन दिया है। 

Deadpool And Wolverine: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के नए ट्रेलर ने अटकलों पर लगाई मुहर? दिखी लेडी डेडपूल की झलक!

कंगना-ऋतिक का विवाद

कथित तौर पर कंगना रणौत और ऋतिक रोशन का अफेयर फिल्म 'कृष 3' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। इसके बाद कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक को खुले तौर पर अपना एक्स बताया। साथ ही अभिनेता को लेकर कई चौंकाने वाले दावे भी किए थे। 2016 में शुरू हुआ दोनों का विवाद अब तक बरकरार है। हालांकि, इस बीच पत्रकार की पोस्ट को लाइक कर ऋतिक थप्पड़ की घटना से असहमति जाहिर करते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed