{"_id":"5d59101c8ebc3e89f472e688","slug":"hrithik-roshan-will-addressed-oxford-union-after-success-of-super-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋतिक को मिला ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का न्यौता, सुपर 30 की कामयाबी का जश्न शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक को मिला ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का न्यौता, सुपर 30 की कामयाबी का जश्न शुरू
Sun, 18 Aug 2019 02:15 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता में उनकी पिछली फिल्म सुपर 30 की कामयाबी ने और इजाफा कर दिया है। ऋतिक रोशन को ऑक्सफोर्ड यूनियन ने आमंत्रित किया है। ये यूनियन ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों की सोसाइटी है और जिसमें दुनिया के प्रतिष्ठित लोगों को समय समय पर अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस सोसाइटी को इससे पहले मॉर्गन फ्रीमैन, जॉनी डेप, मार्क हैमिल और सर बेन किंग्सले जैसे प्रसिद्ध अभिनेता संबोधित कर चुके हैं।
पढ़ें: सलमान-शाहरुख या टॉम क्रूज नहीं, इस बॉलीवुड एक्टर ने जीता दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी का खिताब
ऋतिक को ये न्यौता उन्हें अपनी फिल्मों में अपनी दमदार और गंभीर भूमिकाएं करने के लिए मिला है। हाल में पांच वैश्विक हस्तियों की सूची में मोस्ट हैंडसम मैन के रूप में अपनी जगह बनाने वाले, ऋतिक रोशन जाहिर तौर पर दुनिया के सबसे हैंडसम दिखने वाले पुरुषों में से एक हैं और उन्हें पहले भी कई प्रमुख पत्रिकाओं ने 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव' के रूप में नामित किया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ऑक्सफ़ोर्ड यूनियन के कई सदस्य हिंदी सिनेमा के बहुत बड़े प्रशंसक है और इनके बहुत से सदस्य हिंदी सिनेमा में अपना दमखम भी आजमाना चाहते हैं। ऐसे में ये सभी ऋतिक के बड़े स्टार बनने के किस्से और उनकी प्रेरणादायक कहानियां सुनने को लालायित है।
पढ़ें: बॉलीवुड के 6 स्टार सेलेब्स, कुछ के भाई गुमनाम तो कुछ की बहनें लाइमलाइट से दूर
अपने 19 साल के लंबे फिल्मी सफ़र में विभिन्न भूमिकाएं निभाने वाले ऋतिक मानते हैं कि उनके लिए फिल्म सुपर 30 में आनंद कुमार का किरदार बेहद संतुष्टि देने वाला रहा और वह इसके लिए बेहद फिल्म की पूरी यूनिट का आभार मानते रहे हैं। सुपर 30 में बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका के लिए न केवल दुनिया भर के प्रशंसक उनकी सराहना कर रहे हैं बल्कि समीक्षकों ने भी फिल्म में उनके कठोर परिश्रम की सराहना की है।