{"_id":"6728d1fc3dbaf487f3061d6c","slug":"hum-saath-saath-hain-completed-release-of-25-years-silver-jubliee-salman-khan-saif-ali-tabu-sonali-bendre-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hum Saath Saath Hain: 25 साल के बाद भी इस फिल्म से जुड़े विवाद से पिछा नहीं छुड़ा पाए सिकंदर? हम साथ-साथ हैं..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hum Saath Saath Hain: 25 साल के बाद भी इस फिल्म से जुड़े विवाद से पिछा नहीं छुड़ा पाए सिकंदर? हम साथ-साथ हैं..
Tue, 05 Nov 2024 11:22 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:22 AM IST
सार
आज 5 नवंबर को निर्देशक सूरज बड़जात्या की पारिवारिक ड्रामा फिल्म हम साथ-साथ हैं की रिलीज को पूरे 25 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म लगभग 10 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर 81 करोड़ रुरये से ऊपर कमाई की थी। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें
विज्ञापन
हम साथ-साथ हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
5 नवंबर साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' तो याद ही होगी आपको... मल्टीस्टारर फिल्म साल 1999 की ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं, लेकिन फिल्म की शूटिंग के सलमान खान एक बड़ी गलती कर बैठे थे और गलती भी ऐसी, जो पिछले 25 सालों से उनका पीछा नहीं छोड़ी रही है।
सलमान पर लगा था आरोप
दरअसल, मामला सितंबर-अक्टूबर 1998 का है। तब फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के सिलसिले में राजस्थान में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान और उनके साथियों पर 2 चिंकारा और 3 काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था।
सलमान के पीछे पड़ा है लॉरेंस गैंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान शिकार मामले में सलमान पर चार केस दर्ज हुए थे। दरअसल, इसी वजह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान के पीछे पड़ा है। हालांकि सजा के बाद 7 अप्रैल 2018 को सलमान खान को 50 हजार रुपये की जमानत मिल गई थी और वो उसी दिन रिहा हो गए थे।
विज्ञापन
हम साथ-साथ हैं
फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस के निर्माण और वितरण के तहत सोराज बड़जात्या द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, मोहनीश बहल के साथ नीलम, महेश ठाकुर, रीमा लागू और आलोक नाथ जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
हम साथ साथ हैं 5 नवंबर 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उस साल के आखिर में यह फिल्म साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी और दशक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक बन गई।
फिल्म की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग 1998 में शुरू हुई। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा मुंबई के फिल्म सिटी में शूट किया गया था। फिल्म के बाकी का फिल्मांकन जिसमें "म्हारे हिवाड़े में नाचे मोर" गाना भी शामिल है , राजस्थान के जोधपुर में किया गया था। मंडोर गार्डन, मेहरानगढ़ किला और जसवंत थड़ा जोधपुर के कुछ ऐसी जगह हैं, जहां फिल्म की शूटिंग की गई थी। "म्हारे हिवाड़े" का बारिश वाला सीन भी सोमनाथपुरा के चेन्नाकेशव मंदिर में शूट किया गया था।