फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   I lives in fear : Anurag Kashyap

मुझे डर लगा रहता है : अनुराग कश्यप

Mon, 05 Sep 2016 02:56 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 05 Sep 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
I lives in fear : Anurag Kashyap
अकीरा - फोटो : BBC

अपने फिल्मों और बेबाक बयानों के कारण अक्सर सुर्खियाँ बटोरने वाले फिल्मकार अनुराग कश्यप इन दिनों डरे और घबराए हुए रहते है। वे सोशल मीडिया पर अपनी ट्रोलिंग से परेशान हैं। 2015 में आई फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के बाद से अनुराग कश्यप की सोशल मीडिया पर खिंचाई होती आ रही है।

विज्ञापन


बीबीसी से खासतौर पर अनुराग ने सोशल मीडिया की ट्रोलिंग के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "अच्छा हुआ 'अकीरा' फिल्म की ओपनिंग लग गई वरना मुझे हमेशा लगता है कि कुछ गडबड होगा तो मेरे ही नाम आएगा। डर लगा रहता है।"
विज्ञापन


उनका डर इस कदर बढ गया है कि रास्ते पर ट्रैफिक जाम हो जाए या कहीं पानी जमा हो जाए तो उन्हें लगता है कि कहीं लोग इसका जिम्मेदार उन्हें ही ना ठहरा दें। ट्रोलिंग के कारणों से अनजान अनुराग मानते हैं कि उन्हें अगर खुश रहना है तो लकीर का फकीर बनकर रहना पडेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'अकीरा' में विलेन का किरदार निभाने वाले अनुराग कश्यप को अपने अभिनय के लिए वाह-वाही मिल रही है। इससे वो चकित हैं। वो कहते हैं, "आज तक मैं सिर्फ परोपकारी अभिनेता था जो मुसीबत में फंसे फिल्मकार के लिए मुफ्त में अभिनय करता था।

अभिनय के लिए पैसे भी मिले और तारीफ भी।"

I lives in fear : Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप - फोटो : BBC

पर पहली बार अभिनय के लिए पैसे भी मिले और तारीफ भी।" पर अनुराग अभिनय को करियर नहीं बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि वो अभिनय तभी करना चाहेंगे जब अच्छे पैसे मिले या मन का काम हो।

अनुराग की पिछली फिल्म "रमन राघव" ने अपेक्षित कमाई नहीं की। उन्होंने इसकी वजह बताई, "हमारी फिल्म दो बडी फिल्म 'उडता पंजाब' और 'सुल्तान' के बीच में दब गई। हालांकि हमें कोई नुकसान नहीं हुआ पर ये मनमुताबिक कमाई नहीं कर पाई।"

आजकल वो कई स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अनुराग कश्यप का विश्वास बडे बजट की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की असफलता से डगमगाया नहीं है। वो कहते हैं कि भविष्य में बडे बजट की फिल्म जरूर बनाएंगे पर फिलहाल अकीरा में अपने अभिनय की प्रशंसा से वे खुश हैं।

निर्देशक एआर मुरगोडास की 'अकीरा' में सोनाक्षी सिन्हा और अनुराग कश्यप के आलावा कोंकणा सेन शर्मा भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed