'60 साल की उम्र तक देखते रहिए मेरी बिकनी की तस्वीरें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद दिनों पहले योग पर वीडियो जारी करके चर्चा बटोरने वाली पूनम पांडे ने अपने चाहने वालों को एक खास तोहफा दिया है। पूनम का कहना है कि जब तक वो 60 साल की नहीं हो जाती बिकनी में अपनी फोटो पोस्ट करती रहेंगी।
पूनम इन दिनों दिल्ली मे हैं। वो अपनी आने वाली फिल्म के लिए हीरो की तलाश में दिल्ली आईं है। लेकिन अभी उनकी तलाश पूरी नहीं हुई है। दरअसल पूनम पांडे फिल्म 'हेलन' के लिए हीरो तलाश रही हैं।
'हेलन' को लेकर पूनम का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट शानदार है। दिल्ली के कनाट पैलेस पहुंची पूनम ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुऐ कहा कि आजकल अच्छी स्क्रिप्ट मिलना आजकल मुश्किल काम है।
इसीलिए पूनम का कहना है 'हेलन' को लेकर वो बहुत मेहनत कर रही हैं और उन्हे उम्मीद है कि ये फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। पूनम का कहना है कि उनके डायरेक्टर को उन पर पूरा भरोसा है।
हेलन की जिंदगी पर पर आधारित है फिल्म!
पूनम पांडे की ये फिल्म क्या 70 के दशक में अपने डांस से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली शानदार डांसर हेलन की जिंदगी पर आधारित है इस पर पूनम का कहना है कि ये फिल्म एक डांसर की ही कहानी है।
लेकिन पूनम का कहना है कि ये 'हेलन' बीते जमाने की अदाकारा की जिंदगी पर नहीं है। 'हेलेन' को पूनम की पहली फिल्म लिखने वाले राजपाल निर्देशित कर रहे हैं। राजपाल का कहना है कि पूनम फिल्म के लिए लगातार डांस की क्लास कर रही हैं।
पूनम पांडे और राजपाल का कहना है कि फिल्म में मसाला काफी रहने वाला है और फिल्म पूरी तरह पैसै वसूल होगी।