Lagaan: अगर दोबारा बनाई जाती है 'लगान' तो कौन निभा सकता है भुवन का किरदार? आमिर खान ने लिया इस एक्टर का नाम
Lagaan 2: फिल्म 'लगान' आमिर खान की बेस्ट फिल्मों में एक है। इसमें वे भुवन की भूमिका में नजर आए। हाल ही में अभिनेता से पूछा गया कि अगर 'लगान' अब फिर से बनाई जाती है तो इस किरदार के लिए वे किसे लेना चाहेंगे? जानिए उन्होंने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत को लेकर अपडेट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वे इस प्रोजेक्ट पर कई साल से काम कर रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो इस साल महाभारत की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर देंगे। उन्होंने कोमल नाहटा के साथ बातचीत में यह खुलासा किया। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि अगर 'लगान' फिर से बनाई जाती है तो भुवन के रूप में वे किसे देखना चाहेंगे?
आमिर ने लिया विक्की कौशल का नाम
आमिर खान हाल ही में कोमल नाहटा के पॉडकास्ट पर नजर आए। बातचीत के दौरान उन्होंने आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित अपनी बेहद चर्चित फिल्म 'लगान' के बारे में भी खुलकर बात की। दरअसल, आमिर से पूछा गया कि अगर फिल्म को दोबारा बनाया जाता है, तो उनके अनुसार भुवन की भूमिका कौन निभा सकता है? इस पर आमिर ने विक्की कौशल का नाम लिया।
Trending Today: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान, फिर विवादों में पूनम पांडे; पढ़ें मनोरंजन की बड़ी खबरें
'लगान' को मिला था ऑस्कर में नामांकन
आमिर खान का मानना है कि विक्की कौशल 'लगान 2' में भुवन का किरदार निभा सकते हैं। बता दें कि फिल्म 'लगान' में यह किरदार खुद आमिर खान ने निभाया है। फिल्म 'लगान' साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में ऑस्कर नामांकन भी मिला था।
महाभारत पर क्या बोले आमिर?
इसी बातचीत में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत को लेकर मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कहा कि आगामी 2-3 महीनों में इसकी स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो सकता है। महाभारत को वो कई पार्ट्स में बनाने की सोच रहे हैं। ऐसे में संभव है कि अगर महाभारत की स्क्रिप्ट पर काम शुरू भी होता है, तो आमिर खुद स्क्रिप्टिंग का काम नहीं करेंगे। यह काम उनकी टीम करेगी। सिर्फ उनके आइडियाज रहेंगे।