सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imtiaz Ali On Slow Start Of Main Vaapas Aaunga We Are Not A Star Driven Film We Could Not Have Opened Big

‘हमारी फिल्म किसी बड़े स्टार पर नहीं’, ‘मैं वापस आऊंगा’ के कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 18 Jun 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Imtiaz Ali On Main Vaapas Aaunga: ‘मैं वापस आऊंगा’ के कलेक्शन पर अब निर्देशक इम्तियाज अली ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Imtiaz Ali On Slow Start Of Main Vaapas Aaunga We Are Not A Star Driven Film We Could Not Have Opened Big
मैं वापस आऊंगा, इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम-पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

इम्तियाज अली की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा', इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स से जमकर सराहना मिल रही है। कहानी से लेकर एक्टिंग और निर्देशन तक की लोग तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इस सबके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना बेहतर कलेक्शन नहीं कर पा रही है। हालांकि, निर्देशक इम्तियाज अली इससे बिल्कुल बेफिक्र हैं। इम्तियाज का कहना है कि अब टिकटों की बिक्री में तेजी आ रही है। अगर आप बिक्री के आंकड़े देखें, तो उनमें सुधार हो रहा है।

अगर फिल्म अच्छी है तो लोग देखेंगे
इम्तियाज अली ने कहा कि हमारी फिल्म किसी बड़े स्टार पर आधारित नहीं है, इसलिए इसे ऐसा ही होना था। इसकी शुरुआत बहुत बड़ी नहीं हो सकती थी। अगर फिल्म अच्छी है, तो लोग इसे देखेंगे और दूसरों को भी देखने के लिए कहेंगे और यही एकमात्र तरीका है जिससे यह फिल्म आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि यह आगे भी बेहतर होती जाएगी और मजबूत बनेगी। मुझे इस बात की खास खुशी है कि युवा पीढ़ी इसे देख रही है और पसंद कर रही है। आम तौर पर फिल्म की तारीफ और बॉक्स ऑफिस पर उसकी सफलता के बीच कुछ समय का अंतर होता है और उम्मीद है कि हम उस अंतर को खत्म करने के करीब पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Imtiaz Ali On Slow Start Of Main Vaapas Aaunga We Are Not A Star Driven Film We Could Not Have Opened Big
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा में' शरवरी और वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम@vedangraina

इस वजह से नए कलाकारों पर किया भरोसा
बॉक्स ऑफिस के अनिश्चित दौर में नए चेहरों के साथ इतने बड़े पैमाने पर फिल्म बनाने का भरोसा करने पर इम्तियाज ने कहा कि मुझे कलाकारों के अभिनय पर पूरा भरोसा है। मैं फिल्म इंडस्ट्री के बिजनेस वाले बैकग्राउंड से नहीं, बल्कि फिल्म मेकिंग की कला से जुड़ा इंसान हूं।

मैं सिनेमा और अभिनय की ताकत को समझता हूं, साथ ही अच्छी कास्टिंग के महत्व को भी जानता हूं। जब ये सभी चीजें एक साथ आती हैं, तो एक खास तरह की ताकत पैदा होती है। मुझे कोई शक नहीं था कि ये दोनों कलाकार इस कहानी को बखूबी निभा पाएंगे, लेकिन मुझे यह भी पता था कि पोस्टर पर दिलजीत भी होंगे।

दुनिया में हर कोई उन्हें जानता है और यह देखने में दिलचस्पी रखता है कि वो क्या कर रहे हैं। मुझे यकीन था कि पोस्टर को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा क्योंकि उसमें दिलजीत शामिल हैं।

आज के युवा को प्यार की सबसे ज्यादा जरूरत
देश के बंटवारे का शिकार बने लोगों की कहानी और दर्द को लेकर निर्देशक ने कहा कि जब मैंने उनकी कहानियां सुनीं कि उन्होंने क्या देखा था और 78 साल बाद भी उन्हें क्या-क्या याद है, तो मुझे ऐसी बातों का पता चला जिनकी मैंने उम्मीद नहीं की थी। मेरे मन में कई नई बातें खुलीं क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि कोई भी प्रेम कहानी शून्य में नहीं पनप सकती।

यह असल दुनिया में होती है और कीनू और जिया की प्रेम कहानी के लिए बंटवारे के दौर की असल दुनिया का बैकग्राउंड ज़रूरी है। मुझे लगता है कि युवा पीढ़ी को ही प्यार की सबसे ज्यादा जरूरत है। वे सबसे ज्यादा भटके हुए हैं और फिर भी प्यार की तलाश में हैं।

अगर उन्हें अतीत जैसा प्यार भरा रिश्ता मिल सकता, तो वे जरूर उसे अपनाते। उस तरह के कमिटमेंट की कल्पना करना उनके लिए बहुत आकर्षक है। यह पीढ़ी बहुत संवेदनशील और रोमांटिक है। लेकिन इस पीढ़ी को गलत समझा गया है और गलत तरीके से पेश किया गया है। उनकी जिंदगी पिछली पीढ़ियों से अलग है, लेकिन वे और ज्यादा की तलाश में हैं।

Imtiaz Ali On Slow Start Of Main Vaapas Aaunga We Are Not A Star Driven Film We Could Not Have Opened Big
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इन कलाकारों ने निभाईं प्रमुख भूमिकाएं
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘मैं वापस आऊंगा’ में वेदांग रैना और शरवरी वाघ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांज की भी भूमिकाएं प्रमुख हैं। बंटवारे के दर्द के बीच एक प्रेम कहानी दिखाती इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। वहीं दर्शकों ने भी फिल्म की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed