Imtiaz Ali: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बोले इम्तियाज, दुर्व्यवहार के लिए तीन लोगों को निकाला बाहर
Imtiaz Ali at IFFI: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म सेट पर सुरक्षा बनाए रखने को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया तीन मौकों पर वह अपनी टीम के सदस्यों को महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के लिए निकाल भी चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आलिया की फिल्म 'हाईवे' से भी जुड़ा एक वाकया साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'जब वी मेट', 'लव आज कल' और 'हाईवे' जैसी अपनी लोकप्रिय फिल्मों के लिए जाने जाने वाले मशहूर बॉलीवुड फिल्म निर्देशक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नजर आए हैं। इस दौरान उन्होंने फिल्म सेट पर सुरक्षा बनाए रखने और सिनेमा में महिलाओं के बदलते चित्रण को लेकर खुलकर बात की है। गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और वाणी त्रिपाठी के साथ पैनल चर्चा के दौरान इम्तियाज ने अभिनेत्रियों के लिए सम्मानजनक माहौल बनाए जाने के महत्व पर बात की है। इस दौरान उन्होंने आलिया भट्ट अभिनीत हाईवे फिल्म से जुड़े एक वाकये का भी जिक्र किया है।
'हाईवे' की शूटिंग के दौरान दुर्व्यवहार के लिए हटाया था टीम का एक सदस्य
इस बातचीत के दौरान निर्देशक ने आलिया भट्ट की साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म हाईवे से जुड़ा वाकया साझा किया। इम्तियाज ने कहा, "हम एक ग्रामीण हाईवे पर शूटिंग कर रहे थे, जहां कोई उचित वैनिटी वैन नहीं थी। आलिया को कपड़े बदलने थे या शौच के लिए जाना था और उस दौरान एक क्रू मेंबर ने उनके आस-पास रहने की कोशिश की। इसके बाद मैंने तुरंत उसे हटा दिया।
कब रिलीज होगा पुष्पा 2 का गाना किसिक? निर्माताओं ने दिया अपडेट
अब इंडस्ट्री महिलाओं के बहुत सुरक्षित जगह है- इम्तियाज
चमकीला निर्देशक ने खुलासा किया कि अपने दो दशक के करियर में उन्हें दुर्व्यवहार के लिए तीन मौकों पर क्रू मेंबर्स को हटाना पड़ा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब समय काफी बदल गया है। अभिनेत्रियांअब सेट पर वाकई सुरक्षित हैं।" इम्तियाज ने बताया कि इंडस्ट्री ने किस तरह तरक्की की है, उन्होंने कहा, " अब बॉम्बे में फिल्म इंडस्ट्री अपनी महिलाओं के साथ जिस तरह का व्यवहार करती है, वह काफी बेहतर और उल्लेखनीय है। एक यूनिट में 200 लोग काम करते हैं, इसलिए यह उनके लिए बहुत सुरक्षित जगह है।"
Prasoon Joshi: प्रसून जोशी ने की फिल्म निर्माण पर खुलकर बात, बोले- इस प्रक्रिया को रहस्यमय नहीं बनाना चाहिए
साझा किया जब वी मेट से जुड़ा किस्सा
फिल्म निर्माता ने जब वी मेट के सेट पर करीना कपूर से जुड़ा एक यादगार किस्सा भी साझा किया। रेलवे के डिब्बे में एक सीन के दौरान, करीना को ऊपर की बर्थ पर लेटना पड़ा, जबकि क्रू मेंबर लाइटिंग एडजस्ट कर रहे थे। जब इम्तियाज ने उन्हें एडजस्टमेंट के लिए नीचे आने का सुझाव दिया, तो करीना ने उनकी चिंताओं को खारिज करते हुए कहा, "अभी कौन उतरेगा और फिर चढ़ेगा!" उन्होंने आगे कहा, "वह अपने आस-पास तीन पुरुषों के खड़े होने से बहुत सहज थी। कोई भी किसी तरह की गलत नजर से नहीं देखता था। इसलिए वह बिल्कुल सुरक्षित महसूस करती थीं।"
I Want To Talk: इम्तियाज अली के बाद सुजॉय घोष ने की 'आई वांट टू टॉक' की समीक्षा, कहा- शूजित इन फिल्मों में..