फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imtiaz Ali Reveals Jab We Met Happened Because Of Shahid Kapoor Says I Was Meeting Him For Something Else

‘शाहिद की वजह से बनी जब वी मेट’, इम्तियाज अली ने किया खुलासा; एक्टर के साथ दूसरी फिल्म बनाना चाहते थे निर्देशक

Sun, 28 Jun 2026 04:41 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sun, 28 Jun 2026 04:41 PM IST
सार

Imtiaz Ali On Jab We Met: इम्तियाज अली ने अपनी सफल फिल्म ‘जब वी मेट’ को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे शाहिद कपूर की वजह से बन सकी ये फिल्म…

विज्ञापन
Imtiaz Ali Reveals Jab We Met Happened Because Of Shahid Kapoor Says I Was Meeting Him For Something Else
इम्तियाज अली और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इम्तियाज अली इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच इम्तियाज अली ने शाहिद कपूर के साथ अपनी सफल फिल्म ‘जब वी मेट’ के बारे में बात की। उन्होंने ‘जब वी मेट’ के बनने और इसकी सफलता का श्रेय भी शाहिद कपूर को ही दिया।

विज्ञापन

शाहिद ने दूसरी फिल्म को छोड़कर ‘जब वी मेट’ में दिखाया इंटरेस्ट
हाल ही में टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में इम्तियाज अली ने खुलासा किया कि 'जब वी मेट' शाहिद कपूर की वजह से ही बनी थी। उन्होंने बताया कि सच कहूं तो 'जब वी मेट' शाहिद की वजह से बनी। मैं उनसे किसी और चीज के लिए मिल रहा था और उस समय हम 'जब वी मेट' नहीं बना रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मेरे पास कोई ऐसी कहानी है जिसमें एक लड़का और लड़की ट्रेन में मिलते हैं। मैंने कहा कि ऐसी एक कहानी है जिसे मैं बॉबी देओल के साथ बनाने वाला था, लेकिन अब वह फिल्म नहीं बन रही है। मैं उनसे किसी और फिल्म के बारे में बात करने वाला था, जिसके बारे में मैंने उन्हें बताया भी, लेकिन उन्होंने पूछा, 'उस फिल्म की कहानी क्या है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर मैंने उन्हें 'जब वी मेट' की कहानी सुनाई और उन्हें इसमें बहुत दिलचस्पी हुई। उन्होंने देखा कि जब मैं उन्हें 'जब वी मेट' की कहानी सुना रहा था, तो मुझे भी उसमें दिलचस्पी थी। मेरी आंखों से भी यह साफ दिख रहा था कि मुझे इसमें दिलचस्पी है। फिर उन्होंने कहा, 'हम यह फिल्म क्यों नहीं बना रहे? क्या मैं यह फिल्म नहीं कर सकता?'

Imtiaz Ali Reveals Jab We Met Happened Because Of Shahid Kapoor Says I Was Meeting Him For Something Else
करीना कपूर और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद के कॉन्फिडेंस ने फिल्म बनने में निभाई अहम भूमिका
फिल्ममेकर ने फिल्म को आगे बढ़ाने और उसे सही सपोर्ट दिलाने का श्रेय शाहिद के कॉन्फिडेंस और प्रोजेक्ट पर उनके भरोसे को भी दिया। उन्होंने आगे कहा कि उनके इसी भरोसे की वजह से लगा कि यह फिल्म अच्छी बन सकती है और इसे बनाया जा सकता है।

हमने प्रोड्यूसर से कहा कि हम यह फिल्म कर रहे हैं, लेकिन आपको हमें अच्छा बजट और अच्छी रिलीज देनी होगी। उनकी तरफ से ये सभी बातें कही गई थीं। फिल्म बहुत सफल रही और सभी खुश हैं।

Imtiaz Ali Reveals Jab We Met Happened Because Of Shahid Kapoor Says I Was Meeting Him For Something Else
जब वी मेट - फोटो : सोशल मीडिया
'जब वी मेट' के बारे में
'जब वी मेट' 2007 में आई एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। इसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर खान ने मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म आदित्य और गीत की कहानी है, जो ट्रेन में मिलते हैं और एक-दूसरे की जिंदगी बदल देते हैं। अब इसे बॉलीवुड की सबसे यादगार और कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed