फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imtiaz Ali Wanted To Cast Alia bhatt and Ranbir kapoor For battle Film Before Sanjay Leela Bhansali Love And W

Love & War: संजय भंसाली से पहले इम्तियाज बनाना चाहते थे 'लव एंड वॉर' जैसी फिल्म, वायरल वीडियो से सामने आया सच

Thu, 25 Jan 2024 12:41 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 25 Jan 2024 12:41 PM IST
सार

संजय भंसाली की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर इम्तियाज अली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में रणबीर और आलिया की कल्पना की थी।
 

विज्ञापन
Imtiaz Ali Wanted To Cast Alia bhatt and Ranbir kapoor For battle Film Before Sanjay Leela Bhansali Love And W
इम्तियाज अली - फोटो : social media

विस्तार

निर्माता संजय लीला भंसाली ने उस समय सभी को आश्चर्यचकित कर दिया, जब उन्होंने अपने आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' की घोषणा की। निर्माता 'लव एंड वॉर' में एक प्रेम कहानी को दिखाएंगे, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए संजय वर्षों बाद रणबीर कपूर के साथ काम करते नजर आएंगे। वहीं, विक्की कौशल के साथ निर्माता का पहला सहयोग है। संजय भंसाली की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर इम्तियाज अली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में रणबीर और आलिया की कल्पना की थी।
विज्ञापन


इम्तियाज अली का वीडियो आया सामने
वायरल वीडियो फिल्म 'हाईवे' के प्रमोशन के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में इम्तियाज अली अभिनेता रणबीर और आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे थे। रणबीर ने इम्तियाज से पूछा कि आप मेरे और आलिया के साथ किस तरह की फिल्म बनाएंगे? इम्तियाज ने कहा, 'मैं आप दोनों के साथ के अलग तरह की फिल्म बनाऊंगा। मैं आपको कुछ तस्वीरें दूंगा, जिसमें एक लड़का बाहर से आएगा और एक युद्ध जैसी स्थिति होगी, जिसका अतीत हम नहीं जानते होंगे। इस फिल्म में दोनों के बीच रिश्ते को दिखाया जाएगा।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: जब फिल्म की शूटिंग के वक्त डिप्रेशन के करीब पहुंच गए ऋतिक, अभिनेता ने खुद किया था खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


इम्तियाज अली ने वर्षों पहले की थी घोषणा
यह वायरल वीडियो संजय लीला भंसाली की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'इम्तियाज अली ने वर्षों पहले युद्ध की पृष्ठभूमि में संभावित रणबीर और आलिया को देखा था और संजय लीला भंसाली अब इसे जीवंत करेंगे। सपने इसी से बनते हैं।'

इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
'लव एंड वॉर' फिल्म की बात करें तो संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को शामिल किया है। संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। निर्देशक की मैराथन शेड्यूल के साथ नवंबर 2024 के आसपास फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना है। फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: Wednesday Box Office: हनुमान ने गुंटूर कारम को दिया धोबी पछाड़, आखिरी दिन गिन रही कैटरीना-विजय की मेरी क्रिसमस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed