फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian Police Force series Actress Shilpa shetty Honoured With Champions Of Change Award 2023 in maharashtra

Shilpa Shetty: 'चैंपियंस ऑफ चेंज 2023' पुरस्कार से सम्मानित हुईं शिल्पा, फैंस को दिया इस उपलब्धि का श्रेय

Wed, 31 Jan 2024 10:33 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 31 Jan 2024 10:33 AM IST
सार

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्हानें बताया कि उन्हें 'चैंपियंस ऑफ चेंज 2023' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिल्पा ने लंबा नोट लिख अपनी खुशी जाहिर की हैं।

विज्ञापन
Indian Police Force series Actress Shilpa shetty Honoured With Champions Of Change Award 2023 in maharashtra
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों हालिया रिलीज सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। शिल्पा को पुलिस ऑफिसर के किरदार में दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। अभिनय के अलावा शिल्पा अपनी फिटनेस के लिए भी खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्हानें बताया कि उन्हें 'चैंपियंस ऑफ चेंज 2023' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिल्पा ने लंबा नोट लिख अपनी खुशी जाहिर की हैं। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में मिला अवॉर्ड 
शिल्पा शेट्टी के लिए यह गर्व का क्षण है, उन्हें मंगलवार को महाराष्ट्र में चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पुरस्कार की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किया हैं। पहली तस्वीर में शिल्पा अपना मेडल और स्क्रॉल दिखा रही हैं, जिससे उन्हें सम्मानित किया गया। दूसरी तस्वीरों में वे हरे और क्रीम रंग की साड़ी पहने पोज देती नजर आ रही हैं। शिल्पा को महाराष्ट्र में जस्टिस केजी बालाकृष्णन और जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा से विशेष पुरस्कार मिला है। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Apna Adda 05: आगरा के मयंक को शहर की कबूतरबाजी ने दिलाई शोहरत, कैमरे से देखा मनोरंजन का नया आसमान

दर्शकों का जताया आभार 
अभिनेत्री ने पुरस्कार मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'महाराष्ट्र में माननीय न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन और माननीय न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा के द्वारा 'चैंपियंस ऑफ चेंज 2023' पुरस्कार से सम्मानित होने पर बेहद आभारी और सम्मानित महसूस कर रही हूं। एक भारतीय के रूप में मैं बहुत आभारी हूं। मुझे अपने काम पर गर्व है।' उन्होंने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा, 'यह सब दर्शकों का प्यार की वजह से हुआ है, जो मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।' 'चैंपियंस ऑफ चेंज' गांधीवादी मूल्यों, सामुदायिक सेवा और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक भारतीय पुरस्कार है। इसकी स्थापना 2011 में हुई थी।

शिल्पा शेट्टी की आगामी फिल्म
शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री हालिया रिलीज सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आईं। इस सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आए। 'इंडियन पुलिस फोर्स' का निर्देशन कर रोहिट शेट्टी ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा। इसके अलावा शिल्पा वी रविचंद्रन और संजय दत्त के साथ 'केडी-द डेविल' में नजर आने वाली हैं। इसमें अभिनेत्री सत्यवती का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan: अभिनय के बाद अब निर्देशन में भी किस्मत आजमाएंगे ऋतिक रोशन? बोले- अभी इस पर विचार कर रहा हूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed