{"_id":"658c402694458460c603b24c","slug":"indian-street-premier-league-t10-owner-of-shrinagar-cricket-team-akshay-kumar-share-a-special-post-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: 'जम्मू कश्मीर की गलियों से स्टेडियम तक...,' क्रिकेट टीम के मालिक बने अक्षय ने किया खास पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar: 'जम्मू कश्मीर की गलियों से स्टेडियम तक...,' क्रिकेट टीम के मालिक बने अक्षय ने किया खास पोस्ट
Wed, 27 Dec 2023 08:48 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Wed, 27 Dec 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अक्षय कुमार अभिनय के साथ क्रिकेट में भी दिलचस्पी रखते हैं। अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वे इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर टीम लीग की श्रीनगर टीम के ओनर बन गए हैं और वे अब टीम के मालिक के रूप में टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आएंगे। अक्षय से पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे क्रिकेट टीम के मालिक हैं, जिसमें शाहरुख खान से लेकर जूही चावला और प्रीति जिंटा का नाम शामिल है। इस सूची में अब अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ गया है।
पोस्ट साझा कर कही यह बात
अक्षय ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो और तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे अब इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में टीम श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) के ओनर बन गए हैं। अभिनेता ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सिनेमा से स्टेडियम तक यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मैं श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) के टीम मालिक के रूप में आऊंगा। खेल में बहुत मजा आने वाला है।' यह एक टी-10 टूर्नामेंट है, जो अगले साल 2 मार्च से 9 मार्च के बीच खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: Dia Mirza: पति और बेटे के साथ जंगल सफारी का आनंद लेती दिखीं दीया मिर्जा, तस्वीर साझा कर दिखाई झलक
विज्ञापन
'बड़े मियां छोटे मियां' में आएंगे नजर
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता इस फिल्म का टीजर 2024 में गणतंत्र दिवस के अवसर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड, लंदन और भारत समेत कई स्थानों पर की गई है।
2024 में रिलीज होगी 'सिंघम अगेन'
अक्षय कुमार 'सिंघम अगेन' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी द्वारा किया गया है, इसमें अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म 2024 में स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' से होगी।
यह भी पढ़ें: Adarsh Gourav Video Interview: 10 साल में बदलने पड़ने 15 घर, दूसरों के नाइकी शूज देख मुझे बाटा पर शर्म आती थी

View this post on Instagram